दिल्ली

Breaking News: दिल्ली के तीन स्कूलों को मिली बम की धमकी, मौके पर पुलिस-फायर ब्रिगेड तैनात; सर्च ऑपरेशन शुरू

दिल्ली के कई स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला जिसके बाद विभिन्न एजेंसियों ने स्कूल परिसर की तलाशी लेनी शुरू की।इससे पहले नौ दिसंबर को दिल्ली के कम से कम 44 स्कूलों को इसी प्रकार के ईमेल प्राप्त हुए थे। पुलिस ने गहन जांच के बाद उन धमकियों को अफवाह बताया था।

Image

कई स्कूलों को बम की धमकी।

Photo : ANI

Breaking News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कई स्कूलों को बम धमकी मिली है। सभी स्कूलों को ईमेल भेजकर धमकी दी गई है। इसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे स्कूल परिसर की तलाशी ली गई। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह का संदिग्ध सामान नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और धमकी देने वाले की पहचान करने के लिए सभी पहलुओं पर गौर कर रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले नौ दिसंबर को कम से कम 44 स्कूलों को इसी तरह के ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। पुलिस ने उन धमकियों को फ़र्जी बताया था।

किन स्कूलों को मिली है बम की धमकी

  • भटनागर पब्लिक स्कूल, पश्चिम विहार
  • कैम्ब्रिज स्कूल श्री निवास पूरी
  • DPS ईस्ट ऑफ कैलाश
  • साउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल डिफेंस कॉलोनी
  • दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल सफदरजंग एनक्लेव
  • वेंकटेश पब्लिक स्कूल रोहिणी

बता दें कि ईस्ट ऑफ कैलाश डीपीएस स्कूल में दिल्ली पुलिस की बम स्क्वाड टीम, फायर ब्रिगेड की टीम, मेडिकल की टीम तलाशी ली, जहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जांच पूरी होने के बाद टीमें वहां से निकल गई हैं।

मौके पर फायर ब्रिगेड तैनात

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, "हमें पश्चिम विहार के भटनागर इंटरनेशनल स्कूल (सुबह 4:21 बजे), श्री निवास पुरी के कैम्ब्रिज स्कूल (सुबह 6:23 बजे) और ईस्ट ऑफ़ कैलाश के डीपीएस अमर कॉलोनी (सुबह 6:35 बजे) से (धमकी भरे ईमेल के बारे में) कॉल आए।"

बच्चों को स्कूल न भेजने की अपील

फायर ब्रिगेड ने बताया कि अग्निशमन विभाग, पुलिस और बम डिटेक्शन टीमें, डॉग स्क्वॉड के साथ स्कूलों में पहुंच गई हैं और जांच कर रही हैं। स्कूलों के अधिकारियों ने अभिभावकों को संदेश भेजा है कि वे अपने बच्चों को स्कूल न भेजें। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच चल रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article