एजुकेशन

Children's Day Speech 2022: बाल दिवस पर स्पीच ऐसे करें तैयार, शिक्षकों सहित अतिथियों से भी मिलेगा प्यार

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Nov 14, 2022, 08:11 AM IST

Children's Day Speech 2022: भारत में बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस वर्ष चाचा नेहरू की 131वीं जयंती मनाई जाएगी। यहां जानिये बाल दिवस भाषण या निबंध में किन इनपुट का होना जरूरी है, ताकि शिक्षकों सहित अतिथिगण भी वाहवाही करने पर मजबूर हो जाएं।

Image

बाल दिवस पर निबंध व स्पीच ऐसे करें तैयार

Children's Day Speech 2022 (बाल दिवस पर भाषण हिंदी में 2022): पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों के प्रति बेहद स्नेही थे और भारत में बच्चों की शिक्षा और अधिकारों को प्राथमिकता देने की बहुत इच्छा रखते थे। यही नहीं उन्होंने बच्चों के लिए कई अहम कदम भी लिए, जैसे पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बच्चों के लिए स्वदेशी सिनेमा बनाने के लिए 1955 में चिल्ड्रन फिल्म सोसाइटी इंडिया की स्थापना की थी। बच्चों के प्रति उनके इस तरह के समर्पण को देखते हुए ही 14 नवंबर यानी उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय बाल दिवस (Children's Day Speech 2022) के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया। आपको बता दें, कोई भी दिवस यूं नहीं मनाए जाने की शुरुआत होती है, इसके लिए संसद में प्रस्ताव पारित किया जाता है, इसके बाद यदि ज्यादातर लोगों की सहमति हुई तो ही उस दिन को मनाए जाने की शुरुआत होती है।

बाल दिवस पर भाषण

इस दिन भाषण या निबंध का विशेष महत्व है, लेकिन बतौर स्टूडेंट्स हमें नहीं पता होता है भाषण या निबंध में किन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, शुरुआत कैसे होती है, अंत कैसे होता है या इसमें क्या क्या इनपुट होना चाहिए आदि।

ऐसे करें Children's Day Speech की शुरुआत

  • गुड मॉर्निंग
  • या आप चाहें तो आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, और मेरे प्रिय मित्रों कहकर भी आगे बढ़ सकते हैं।
दें केवल जरूरी जानकारी

बतौर बच्चे हमें रिचर्स करके आने की जरूरत है, आप चाहें तो इंटरनेट या अपने शिक्षकों, घर में बड़ों की भी मदद कर सकते हैं। बाल दिवस (Children's Day Speech 2022) पर भाषण के दौरान इन शब्दों के साथ जरूरी जानकारी दें - यहां बाल दिवस और पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में इकट्ठे हुए हैं, मैं सबसे पहले इस महान दिन के इतिहास और उत्पत्ति पर कुछ प्रकाश डालना चाहूंगा।

बाल दिवस का महत्व - Children's Day significance

राष्ट्रीय बाल दिवस भारत में एक विशेष दिन होता है, क्योंकि इस दिन न सिर्फ बच्चों के लिए मनोरंजन के लिए कार्यक्रम होते हैं, बल्कि ढेर सारी प्रतियोगिताएं भी कराई जाती हैं, जिससे उनमें एक अलग हर उत्साह पैदा होता है। यहीं नहीं, यह दिन बच्चों के अधिकारों का भी दिन है, क्योंकि चाचा नेहरू हमेशा बच्चों की पढ़ाई उनकी शिक्षा पालन पोषण के लिए बात करते थे। ऐसे में इस दिन बच्चों के अधिकारों के बारे में भी विशेष रूप से बात की जाती है।

बाल दिवस पर भाषण की शुरुआत करने के बाद आप इस दिन के महत्व के बारे में लोगों को बता सकते हैं, इससे बाकी बच्चों को भी जागरूक व एक महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी।

बाल दिवस की शुभकामनाएं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article