बाल दिवस पर भाषण - How to Start Children's Day Speech
बाल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता हो या न हो, आप आगे बढ़कर भी भाषण देने के लिए कह या पूछ सकते हैं, यह एक मौका होगा जहां से आप लोगों पर छाप छोड़ पाएं। बाल दिवस पर भाषण की शुरुआत इन शब्दों से करें
- प्रिय साथियों, शिक्षक, प्रधानाचार्य व अतिथिगढ
- बाल दिवस की सभी को बधाई
- आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षकों और मेरे प्यारे दोस्तों
इसके बाद आप कहें कि :-
- हम सभी यहां बाल दिवस मनाने और पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाने के लिए एकत्र हुए हैं, मैं सबसे पहले इस विशेष अवसर की उत्पत्ति पर विचार करना चाहूंगा।
- भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जो भारत के पहले प्रधान मंत्री थे। वह एक प्रमुख नेता और एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए कड़ा संघर्ष किया और 1947 में देश के पहले प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली।
बाल दिवस भाषण पर बेकार बोलने की जगह फैक्ट बोलने पर ध्यान दें, जैसे इस दिन का महत्व, क्यों मनाते हैं, कौन हैं चाचा नेहरू?
आपको लगे कि भाषण बोर हो सकता है तो इसे मजेदार भी बनाया जा सकता है, जैसे आप Children's Day Speech के दौरान बाल दिवस पर कविता, बाल दिवस पर शायरी या बाल दिवस पर गीत का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, बाल दिवस पर छोटी सी कविता या गीत भी आपके भाषण में चार चांद और तालियों की गूंज बना सकती है।
आप सभी को बाल दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
