एजुकेशन

Children's Day Speech 2022: बाल दिवस पर भाषण के दौरान, इन बातों रखें ध्यान, दे पाएंगे बेस्ट परफॉरमेंस

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Nov 14, 2022, 08:19 AM IST

Children's Day Speech in Hindi 2022 (बाल दिवस पर भाषण हिंदी में 2022): लगभग सभी स्कूल बाल दिवस जैसे दिन को धूम-धाम से मनाते हैं। प्रतियोगिताओं के साथ-साथ भाषण भी देने का मौका मिलता है, लेकिन हमें नहीं पता होता कि बाल दिवस पर भाषण की शुरुआत कैसे करें, किन शब्दों का प्रयोग करें, व भाषण का अंत कैसा होना चाहिए, आईये जानते हैं।

Image

बाल दिवस पर भाषण

Children's Day Speech in Hindi 2022 (बाल दिवस पर भाषण हिंदी में 2022): लगभग सभी स्कूल बाल दिवस जैसे दिन को धूम धाम से मनाते हैं। मौज-मस्ती और शिक्षा से भरी गतिविधियां कराते हैं, ताकि बच्चों के लिए समर्पित इस दिन को और भी विशेष बनाया जा सके। प्रतियोगिताओं के साथ-साथ भाषण देने जैसी कुछ अन्य गतिविधियां भी होती हैं, लेकिन हम नहीं पता होता कि बाल दिवस पर भाषण की शुरुआत कैसे करें, समा कैसे बनाएं, किन शब्दों का प्रयोग करें, व भाषण का अंत कैसा होना चाहिए, आईये जानते हैं।

यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण पल है जब एक छात्र को पूरे स्कूल के सामने भाषण देना होता है। यह और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है यदि वह भाषण बाल दिवस जैसे किसी विशेष दिन पर पड़ता है। यदि बतौर स्टूडेंट आपने बाल दिवस भाषण में सभी जरूरी बातों का ध्यान रखा तो आपके द्वारा दिए गए बाल दिवस स्पीच को लंबे समय तक याद भी रखा जा सकता है।

लंबा या छोटा भाषण, क्या है सही

सबसे पहले बात बाल दिवस जैसे अवसर पर लंबा भाषण या छोटा भाषण मायने नहीं रखता है, जरूरी है आप किन शब्दों का प्रयोग करके बाल दिवस स्पीच देने जा रहे हैं। माइक पर कुछ भी बोलने का भाषण नहीं कहा जा सकता है, बाल दिवस भाषण में शुरू में, बीच में व अंत पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है।

कैसे करें बाल दिवस पर भाषण की शुरुआत

बाल दिवस स्पीच कई तरह से शुरू की जा सकती है जैसे:-

  • 'मेरे प्यारे दोस्तों' के साथ बोलना शुरू करें और बाद में दिन के महत्व को बताना शुरू कर दें।
  • 'बाल दिवस की सभी को बधाई', यह है अच्छा तरीका है कि आप बधाई देते हुए बात की शुरुआत करें।
  • 'शुक्रिया अदा करना', आप चाहें तो बाल दिवस भाषण की शुरुआत सभी का शुक्रिया अदा करके कीजिए, क्योंकि बाल दिवस पर स्पीच देने का मौका सभी बच्चों को नहीं दिया जाता है।

बाल दिवस पर भाषण का मध्य हिस्सा

हम यहां महत्व नहीं बता रहे हैं, लेकिन आपको Children's Day 2022 पर फंक्शन के दौरान बाल दिवस का महत्व भी बताना चाहिए। इसमें बाल दिवस क्यों मनाते हैं, बाल दिवस कब मनाया जाता है, बाल दिवस पर कहानी भी कही जा सकती है, बशर्ते कहानी प्रेरणादायक होनी चाहिए।

बाल दिवस पर भाषण का अंत

बाल दिवस पर भाषण का अंत बोर न लगे, और लोगों की लंबी तालियां चाहते हैं तो आप बाल दिवस पर शायरी का प्रयोग कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर - चाचा जी के हम बच्चे प्यारे,

माता-पिता के राज दुलारे,

आया है चाचा नेहरू का जन्मदिवस,

आओ मिलकर मनाये बाल दिवस।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article