एजुकेशन

BSSC Recruitment 2023: बिहार में 12वीं पास युवाओं के लिए निकली बंपर भर्ती, 11 हजार पदों के लिए ऐसे करें आवेदन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Sep 20, 2023, 12:51 PM IST

BSSC Recruitment 2023 apply for 11098 posts of bssc: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने करीब नौ साल बाद 11 हजार 98 पदों के लिए वैकेंसी निकली है। इंटर पास अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। बीएसएससी क्लर्क, स्टेनोग्राफर डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया 27 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी।

Image

Bihar BSSC Inter Level Recruitment 2023:

BSSC Recruitment 2023 apply for 11098 posts of bssc: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने करीब नौ साल बाद 11 हजार 98 पदों के लिए वैकेंसी निकली है। बीएसएससी क्लर्क, स्टेनोग्राफर डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया 27 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2023 निर्धारित की गई है। इंटर पास अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार इस फॉर्म को भरना चाहते हैं वह बिहार कर्मचारी चयन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस फॉर्म को 27 सितंबर से भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर फॉर्म बीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर भरा जा सकेगा।

BSSC Recruitment 2023 Online Application

पिछले कई सालों से छात्र नेता इस तरह की वैकेंसी लाने की मांग कर रहे थे। BSSC ने स्पष्ट लिख दिया है कि फॉर्म भरते समय पूर्ण सावधानी बरतें। बाद में सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा। फॉर्म भरने से पहले आपके पास जाति आवासीय NCL , EWS सहित सभी प्रमाण पत्र उपलब्ध होना चाहिए।

BSSC Recruitment 2023 Eligibility

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का अंतिम तिथि तक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु अनारक्षित वर्ग के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित वर्ग (महिला), पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 40 वर्ष और एससी/ एसटी वर्ग के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गयी है।

BSSC Recruitment 2023 Total Post

बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निकाली गई भर्ती में निम्न वर्गीय लिपिक के 3927 पद, फाइलेरिया निरीक्षण के 59 पद, सहायक अनुदेश के के साथ राजस्व कर्मचारी के 3559, पंचायत सचिव के 3532, लिपिक के चार पद यानी कुल मिलाकर 11098 पदों के लिए वैकेंसी निकली है।

BSSC Recruitment 2023 Application Fees

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, ईबीसी और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 540 रुपये है। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी के लिए आवेदन शुल्क 135 रुपये तय किया गया है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article