क्राइम

गाजियाबाद: हाउसिंग सोसाइटी में महिला गार्ड के साथ बलात्कार, अस्पताल में हुई मौत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 29, 2023, 11:06 AM IST

वारदात रविवार को हुई। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसके सहकर्मियों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार सुबह महिला की मौत हो गई।

Image

दुष्कर्म के बाद महिला गार्ड की मौत

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में एक हाउसिंग सोसाइटी में काम करने वाली 19 वर्षीय महिला सुरक्षा गार्ड के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के बाद मौत का मामला सामने आया है। महिला के साथ उसके सुपरवाइजर ने ही बलात्कार किया था और पिटाई भी की थी जिसके बाद सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय (32) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात रविवार को हुई। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसके सहकर्मियों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार सुबह महिला की मौत हो गई।

परिवार का आरोप, सामूहिक बलात्कार हुआ

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला झारखंड की रहने वाली थी और हाउसिंग सोसायटी के पास ही अपनी चाची के साथ रह रही थी। परिवार ने आरोप लगाया कि सोसायटी के बेसमेंट में तीन लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया और उसके बाद जहर खा लिया, जिसके कारण उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने बताया दुष्कर्म का मामला

डीसीपी (ग्रामीण) विवेक चंद यादव ने पीटीआई को बताया कि पुलिस ने बलात्कार की धारा (376 आईपीसी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है क्योंकि महिला के साथ सामूहिक बलात्कार नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बेसमेंट के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज हासिल कर ली है, जिसमें सामूहिक बलात्कार जैसी कोई घटना नहीं देखी गई। चंद ने यह भी कहा कि पीड़िता का विसरा फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनकी मौत जहर खाने से हुई या फेफड़ों की बीमारी के कारण।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article