क्राइम

Mahoba में पत्नी पर पत्थर से किए कई वार, इतनी सी बात पर कर दी हत्या; बच्चों के साथ किया ऐसा सुलूक

यूपी के महोबा में पति ने पत्थर से सिर पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या कर आरोपी अपने तीनों बच्चों - कमरे में ताला बंद कर फरार हो गया।

Image

Mahoba में पत्नी पर पत्थर से किए कई वार, इतनी सी बात पर कर दी हत्या; बच्चों के साथ किया ऐसा सुलूक

महोबा: जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्थर से सिर कुचलकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) वंदना सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तीपुरा में रविवार दोपहर महेंद्र कुमार (33) और उसकी पत्नी मीरा (30) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और इसी दौरान महेंद्र ने पत्थर से मीरा के सिर पर वार किये, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बच्चों को कमरे में बंद किया

उन्होंने बताया कि पत्नी की मौत के बाद महेंद्र अपने तीनों बच्चों - अरुण (7), विवेक (5) और अर्चना (2) को साथ लेकर कमरे में ताला बंद कर फरार हो गया। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने पड़ोसियों की सूचना पर शाम को कमरे का ताला तोड़कर खून से लथपथ महिला का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महेंद्र मूलरूप से चरखारी कोतवाली क्षेत्र के इमिलिहा गांव का रहने वाला है और परिवार सहित महोबा शहर के मोहल्ला सत्तीपुरा में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। वह गल्ला मंडी में काम करता था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article