बेंगलुरु के एक शिक्षक ने शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर दिया। पुलिस के मुताबिक 15 छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक उन्हें गलत तरीके से छूने के साथ किस किया(Molestation charge) करता था। बता दें कि कलयुगी शिक्षक(accused teacher in police custody) पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपी अंजनप्पा हेब्बल के सरकारी स्कूल(hebbal government school) में शारीरिक शिक्षा पढ़ाता था।हेब्बल पुलिस के निरीक्षक दिलीप कुमार के एच ने कहा कि कथित घटना हाल ही में तब सामने आई जब कक्षा 8 और 9 के छात्रों ने अपने माता-पिता को शिक्षक के व्यवहार के बारे में सूचित किया।उन्होंने कहा कि माता-पिता ने प्रधानाध्यापक से संपर्क किया, जिन्होंने बाद में मामले की जांच शुरू की।
पीटी टीचर है आरोपी
अधिकारी ने कहा कि छात्रों ने शिक्षक पर शारीरिक शिक्षा कक्षाओं और लंच ब्रेक के दौरान अनुचित तरीके से छूने और उनमें से कुछ को चूमने का आरोप लगाया।एक आंतरिक जांच के बाद शिक्षक के खिलाफ आरोप प्रथम दृष्टया सही थे, प्रधानाध्यापक ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज की। शारीरिक शिक्षा शिक्षक ने दो से तीन महीने की अवधि में छात्रों का यौन उत्पीड़न किया। छात्रों की कई शिकायतों के बीच, प्रधानाध्यापक ने जांच की और आखिरकार मंगलवार रात पुलिस से संपर्क किया।
आईपीसी की कई धाराओं में केस दर्ज
एक शिकायत के बाद, शिक्षक पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि शिक्षक को पोक्सो अधिनियम की धारा 8, धारा 12 और 354 के तहत मामला दर्ज किया है। शिक्षक शुरू में फरार था, उसे बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया।“शिक्षक को चार-पांच दिनों से स्कूल में नहीं देखा गया था। हमने उसका पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आने वाले दिनों में हम स्कूल के छात्रों और शिक्षकों और मामले में उपलब्ध सभी गवाहों से पूछताछ करेंगे।
