फरीदाबाद

Faridabad: ऑनलाइन गेम खेलने के लिए दोस्‍त ने नहीं दिया फोन तो युवक ने दी रूह कंपा देने वाली मौत, गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2023, 09:28 PM IST

Faridabad: फरीदाबाद के सेक्टर-21डी में बीते दिनों हुई एक दुकानदार की हत्‍या मामले में आरोपी दोस्‍त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी मृतक के मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलना चाहता था, जब मृतक ने मोबाइल नहीं दिया तो इसने ईंट से हमला बोल दिया। ईंट से सिर और चेहरे पर कई वार कर दोस्‍त की मौके पर ही मौत हो गई।

Image

ऑनलाइन गेम के लिए दोस्‍त की हत्‍या

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी ने 30 जनवरी को सेक्‍टर-21डी में की थी हत्‍या
  • दोनों बीयर पीकर मोबाइल पर खेल रहे थे ऑनलाइन गेम
  • मोबाइल न देने पर ईंट से सिर और चेहरे पर बोला हमला


Faridabad: फरीदाबाद के सेक्टर-21डी में एक दुकानदार की बीते दिनों हुई निर्मम हत्‍या की गुत्थी को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने सुलझा ली है। इस हत्‍या की वारदात को दुकानदार के घनिष्‍ट दोस्त ने ही अंजाम दिया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी दोस्‍त ने हत्‍या का दिल दहला देने वाला खुलासा किया। पुलिस के अनुसार आरोपी मृतक के मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलना चाहता था, मृतक ने अपना मोबाइल नहीं दिया तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इससे नाराज आरोपी ने ईंट से अपने दोस्‍त पर हमला बोल दिया। ईंट से सिर और चेहरे पर कई वार कर आरोपी ने अपनी दोस्‍त की हत्‍या कर दी।

क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। इस हत्‍यारोपी की पहचान बड़खल निवासी शोएब के तौर पर हुई है। यह आरोपी अपने दोस्‍त इमरान पर हमला करने के बाद उसे अस्पताल भी लेकर गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एनआईटी थाने में मामला दर्ज किया गया था और जांच की जिम्‍मेदारी क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम को सौंपी गई थी। पूछताछ में पता चला कि दोनों करीब पांच साल से एक दूसरे के मित्र थे।

झूठी कहानी से पुलिस को कि बरगलाने की कोशिश

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, 30 जनवरी की रात दोनों बीयर पीने आए थे। बीयर पीते समय दोनों ऑनलाइन गेम खेलने लगे। इसी बीच इरफान की पत्नी का फोन आ गया और वह बात करने लगा। शोएब ने फोन कट कर गेम खेलने के लिए फोन मांगा। इस पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इससे नाराज शोएब ने ईंट से इरफान पर हमला बोल दिया। पुलिस ने बताया कि, हत्‍या के बाद जब उसे एहसास हुआ कि वह फंस सकता है तो उसने खुद को बचाने के लिए कहानी बना ली की उसे इरफान शराब पीकर सड़क किनारे पड़ा मिला था और वह उसे अस्‍पताल ले गया। आरोपी ने पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने शराब के ठेके की वह सीसीटीवी फुटेज बरामद कर ली, जिसमें दोनों साथ में शराब लेते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने जब सख्‍ती की तो आरोपी ने पूरे घटना की खुलासा कर दिया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!