शहर

Gorakhpur News: सीएम योगी इस दिन करेंगे गीडा आवासीय योजना का शिलान्यास, बसने को तैयार नया शहर

CM Yogi Launch Gida Scheme, Gorakhpur News: गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लंबे समय के बाद कालेसर में नई आवासीय योजना की शुरुआत की जा रही है, जिसका शिलान्यास प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी द्वारा किया जाएगा।

Image

सीएम योगी इस दिन करेंगे गीडा आवासीय योजना का शिलान्यास

CM Yogi, Gida Scheme Gorakhpur News: गोरखपुर के लोगों के लिए योगी सरकार लाई है आवासीय योजना। इस योजना को लोगों के लाभ के लिए लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा लॉन्च की जा रही आवासीय योजना का शिलान्यास प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी इस योजना का शिलान्यास 10 फरवरी 2024 को कर सकते हैं। आइए आपको इस योजना से जुड़ी आवश्यक जानकारी दें।

लंबे समय से लोग आवासीय योजना का इंतजार कर रहे हैं। गोरखपुर औद्योगिक प्राधिकरण की ओर से भी बहुत लंबे समय बाद किसी आवासीय योजना को लॉन्च किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ये आवासीय योजना भी कालेसर के जगदीशपुर फोरलेन बाईपास के पास विकसित की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस योजना में 350 से अधिक भूखंड होंगे। इस योजना में लोगों के लिए 90 से लेकर 300 वर्ग मीटर के भूखंड उपलब्ध होंगे।

80 एकड़ में होगा योजना का विकास

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा आवासीय योजना बहुत लंबे समय बाद लॉन्च की जा रही है। इस योजना का विकास 80 एकड़ में किया जाएगा। लॉन्च की जा रही आवासीय योजना कालेसर में विकसित होगी। इस योजना में विभिन्न आकार के 350 से अधिक भूखंड होंगे। सीएम द्वारा योजना लॉन्च होने के बाद आवास के लिए आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

कैसे होगा भूखंड का आवंटन

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के एक अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम इस जमीन का आकलन किया जाएगा, जिसके आधार पर कीमत तय की जाएगी। कीमत तय होने के बाद आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत होगी। आवेदन प्राप्त करने के बाद आवंटन प्रक्रिया की शुरुआत होगी। अब आप सोच रहे होंगे की आवंटन प्रक्रिया कैसे होगी, तो बता दें कि भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से पूरी की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें