बिजनेस

Sansera Engineering Share: ढाई महीने में संसेरा इंजीनियरिंग ने दिया 22% रिटर्न, अब खरीदें या बेचें, जानिए ब्रोकरेज फर्म की राय

Sansera Engineering Share Price Target: संसेरा इंजीनियरिंग का शेयर 28 नवंबर 2023 को 827.6 रु पर बंद हुआ था। जबकि गुरुवार को कंपनी का शेयर करीब डेढ़ बजे 1015 रु पर है।

Image

संसेरा इंजीनियरिंग में निवेश की सलाह

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • संसेरा इंजीनियरिंग के शेयर में कमाई का मौका
  • आनंद राठी ने बरकरार रखी बाय रेटिंग
  • 1350 रु का दिया है टार्गेट

Sansera Engineering Share Price Target: संसेरा इंजीनियरिंग का शेयर 28 नवंबर 2023 को 827.6 रु पर बंद हुआ था। जबकि गुरुवार को कंपनी का शेयर करीब डेढ़ बजे 1015 रु पर है। यानी इस शेयर ने 28 नवंबर से अब तक करीब ढाई महीनों की अवधि में 22.4 फीसदी फायदा कराया है। ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने शेयर के लिए ''बाय'' रेटिंग बरकरार रखी है। इसने संसेरा इंजीनियरिंग के शेयर के लिए 1350 रुपये का टार्गेट भी बरकरार है। ये टार्गेट इसने 12 महीने की अवधि के लिए दिया है, जबकि इस समय संसेरा इंजीनियरिंग का शेयर 1015 रु पर है।

ये भी पढ़ें -

बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद

ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के अनुसार उम्मीद से अधिक रेवेन्यू पर संसेरा का दिसंबर तिमाही में EBITDA साल-दर-साल 36 प्रतिशत बढ़कर 120 करोड़ रुपये रहा, जो ब्रोकरेज फर्म के 110 करोड़ रुपये के अनुमान से अधिक है।

आनंद राठी को उम्मीद है कि हाई वॉलेट-शेयर और एयरोस्पेस, एक्सईवी और टेक-एगोनिस्टिक स्पेसिफिक कंपोनेंट्स पर अधिक फोकस के चलते इसका बेहतर प्रदर्शन जारी रहेगा।

क्या हैं जोखिम

ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट में संसेरा को लेकर कुछ जोखिमों के बारे में भी आगाह किया गया है, जिनमें अंडरलाइंग सेगमेंट्स में उम्मीद से कम वृद्धि, ऑर्डर डिलिवर में देरी और प्रतिकूल कमोडिटी/विदेशी मुद्रा उतार-चढ़ाव शामिल हैं।

कैसा रहा है शेयर का प्रदर्शन

  • 5 दिन में कंपनी का शेयर 6 फीसदी चढ़ा है
  • एक महीने में ये 1.13 फीसदी गिरा है
  • 6 महीनों में इसका रिटर्न 8.32 फीसदी रहा है
  • 2024 में अब तक ये 3 फीसदी गिरा है
  • इसके बीते एक साल का रिटर्न 36.8 फीसदी रहा है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article