Hindustan Zinc Share Target: ब्रोकरेज फर्म फिलिप कैपिटल वेदांता ग्रुप की कंपनी हिंदुस्तान जिंक को लेकर उत्साहित है। ब्रोकरेज फर्म ने एसएंडपी बीएसई 200 स्टॉक पर ट्रेड करने वाले हिंदुस्तान जिंक को लेकर न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखी है। मगर इसने शेयर के लिए टार्गेट प्राइस बढ़ा दिया है। हिंदुस्तान जिंक जस्ता, सीसा और चांदी की ग्लोबल इंटीग्रेटेड प्रॉड्यूसर है। हाल ही में कंपनी ने लगातार चौथी तिमाही में लागत (Cost) में सुधार और पिछली 10 तिमाहियों में सबसे कम लागत दर्ज की। आगे जानिए फिलिप कैपिटल ने हिंदुस्तान जिंक के लिए कितना टार्गेट प्राइस रखा है।
ये भी पढ़ें -
325 रु है टार्गेट प्राइस
फिलिप कैपिटल ने पहले हिंदुस्तान जिंक के लिए पहले 300 रु का टार्गेट रखा था। मगर अब इसने इसके टार्गेट में 25 रु या 8 फीसदी की बढ़ोतरी की है। यानी अब शेयर का टार्गेट 325 रु है। जबकि इस समय कंपनी का शेयर 309 रु पर है। करीब ढाई बजे बीएसई पर कंपनी का शेयर 1.25 रु या 0.41 फीसदी की मजबूती के साथ 309.45 रु पर है।
कैसे रहे तिमाही नतीजे
दिसंबर तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का प्रॉफिट 2030 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू 7310 करोड़ रु रहा। ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के अनुसार फिलिप कैपिटल ने कहा कि इसे उम्मीद है कि चाइनीज डिमांड के कारण 2024 की दूसरी छमाही में कमोडिटी कीमतें बढ़ जाएंगी।
इक्विटी रिसर्च फर्म चांदी को लेकर सकारात्मक है और इसने अगले दो वर्षों के लिए चांदी की कीमतों में 14 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
