Gramin Bharat Bandh Call On Friday, 16th February: 16 फरवरी शुक्रवार को श्रमिकों और किसानों ने औद्योगिक हड़ताल और ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया है। किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने सेंट्रल ट्रेड यूनियंस के साथ मिलकर सभी समान विचारधारा वाले किसान संगठनों से एकजुट होने और 16 फरवरी की भारत बंद हड़ताल में हिस्सा लेने का आग्रह किया है। बता दें कि दिनभर चलने वाला ये विरोध प्रदर्शन सुबह 6 बजे से शुरू होगा और शाम 4 बजे खत्म होगा। इस दौरान कई संस्थान बंद रहेंगे। ऐसे में लोग जानना चाहेंगे है कि शुक्रवार को शेयर बाजार बंद रहेगा या नहीं।
ये भी पढ़ें -
ग्रामीण भारत बंद: शेयर बाजार खुलेगा रहेगा या नहीं
शुक्रवार को कई प्राइवेट और सरकारी ऑफिस और गांवों में दुकानें बंद रह सकती हैं। इसके अलावा ट्रांसपोर्टेशन, कृषि एक्टिविटीज, मनरेगा से जुड़े काम, ग्रामीण औद्योगिक और सर्विस सेक्टर के इंस्टीट्यूशंस बंद रहने की संभावना है।
हालांकि शुक्रवार के भारत बंद का शेयर बाजार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। शेयर बाजार सामान्य दिन की तरह खुला रहेगा। बीएसई और एनएसई की वेबसाइट पर 16 फरवरी की किसी तरह की छुट्टी या शेयर बाजार बंद रहने की कोई जानकारी नहीं है।
ग्रामीण भारत बंद: देश भर में चक्का जाम
'दिल्ली चलो' मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी किसानों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पों के बीच 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया गया है, जिसमें सेंट्रल ट्रेड यूनियन शामिल होंगी। भारत बंद के अलावा किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देशभर की मुख्य सड़कों पर विशाल चक्का जाम करेंगे।ग्रामीण भारत बंद: क्या हैं किसानों की मांगें
किसान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाला कानून बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। साथ ही पूरे कर्ज की माफी और किसानों और खेतिहर मजदूरों को पेंशन देने की योजना की भी मांग कर रहे हैं।
