बिजनेस

Grasim Industries Share Target: ग्रासिम इंडस्ट्रीज का शेयर दे सकता है तगड़ा रिटर्न, जानें कितना रखा ब्रोकरेज फर्म ने टार्गेट

Grasim Industries Share Target: मॉर्गन स्टेनले ने ग्रासिम के शेयर के लिए 2430 रु का टार्गेट रखा है। जबकि इसका मौजूदा स्तर 2,168.95 रु है। यानी ये मौजूदा भाव से 12 फीसदी रिटर्न दे सकता है। मॉर्गन स्टेनले ने ग्रासिम को ओवरवेट रेटिंग दी है।

Image

ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर का टार्गेट है 2430 रु

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मॉर्गन स्टेनले ने दी ग्रासिम को ओवरवेट रेटिंग
  • 2430 रु रखा है टार्गेट
  • मिल सकता है 12 फीसदी रिटर्न

Grasim Industries Share Target: आदित्य बिड़ला ग्रुप की जो कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं, उनमें से एक है ग्रासिम इंडस्ट्रीज। ग्रासिम भारत में विस्कोस, डायवर्सिफाइड केमिकल्स, लिनन यार्न और फैब्रिक्स की प्रमुख ग्लोबल प्रोड्यूसर है। ये एक लार्ज कैप कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 1.47 लाख करोड़ रु है। कंपनी का शेयर अपने 52 हफ्तों के टॉप लेवल के करीब है। बीते शुक्रवार को बीएसई पर इसका शेयर 2168.95 रु पर बंद हुआ, जबकि इसके पिछले 52 हफ्तों का टॉप लेवल 2182 रु का है। ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley के मुताबिक इसका शेयर मौजूदा भाव से और ऊपर जा सकता है। इसने ग्रासिम के शेयर में निवेश की सलाह दी है। आगे जानिए मॉर्गन स्टेनले ने ग्रासिम के शेयर के लिए कितना टार्गेट रखा है।

ये भी पढ़ें -

कितना है टार्गेट

ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के अनुसार मॉर्गन स्टेनले ने ग्रासिम के शेयर के लिए 2430 रु का टार्गेट रखा है। जबकि इसका मौजूदा स्तर 2,168.95 रु है। यानी ये मौजूदा भाव से 12 फीसदी रिटर्न दे सकता है। मॉर्गन स्टेनले ने ग्रासिम को ओवरवेट रेटिंग दी है।

क्या होती है ओवरवेट रेटिंग

ओवरवेट स्टॉक एक ऐसा स्टॉक होता है जिसके बारे में फाइनेंशियल एनालिस्टों का मानना होता है कि यह बेंचमार्क स्टॉक, सिक्योरिटी या इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन करेगा। ऐसे शेयर के अच्छा परफॉर्मेंस करने की उम्मीद रहती है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article