बिजनेस

NHPC Share Target Price: एक्सपर्ट ने दी एनएचपीसी के शेयर में खरीदारी की सलाह, जानें कितना है टार्गेट प्राइस

NHPC Share Target Price: एनएचपीसी का शेयर मंगलवार को 4.77 रु या 5.89 फीसदी की कमजोरी के साथ 85.80 रु बंद हुआ। कंपनी का शेयर अभी और ऊपर जा सकता है।

Image

एनएचपीसी शेयर प्राइस टार्गेट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एनएचपीसी के शेयर में निवेश की सलाह
  • 92 रु है शेयर का टार्गेट प्राइस
  • मंगलवार को शेयर हुआ 5.9 फीसदी मजबूत

NHPC Share Target Price: एनएचपीसी का शेयर 81.03 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 80.73 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 87.83 रु तक ऊपर गया और 77.38 रु तक नीचे फिसला। कारोबार के अंत में एनएचपीसी का शेयर 4.77 रु या 5.89 फीसदी की कमजोरी के साथ 85.80 रु बंद हुआ। कंपनी का शेयर अभी और ऊपर जा सकता है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 86,186.40 करोड़ रु है। इसके 52 हफ्तों का टॉप लेवल 115.84 रु और निचला स्तर 37.80 रु है। आगे जानिए कितना है एनएचपीसी के शेयर का टार्गेट।

ये भी पढ़ें -

कितना है टार्गेट

ईटी नाउ स्वदेश के पैनलिस्ट राहुल के मुताबिक, एनएचपीसी के शेयरों में हाई लेवल से प्रॉफिट बुकिंग देखी जा रही है। उन्होंने 88 रुपये के स्तर पर शेयर में निवेश की सलाह दी है। वहीं इसके लिए टार्गेट 92 रुपये का है। उन्होंने शेयर के लिए 80 रुपये पर स्टॉपलॉस रखने की सलाह दी है।

5 दिन में 16.8 फीसदी गिरा शेयर

  • 5 दिन में एनएचपीसी का शेयर 16.8 फीसदी गिरा है
  • एक महीने में इसका शेयर 18.41 फीसदी चढ़ा है
  • 6 महीनों में इसका शेयर 70.44 फीसदी चढ़ा है
  • 2024 में अब तक एनएचपीसी के शेयर ने 29.55 फीसदी रिटर्न दिया है
  • इसके एक साल का रिटर्न 114 फीसदी रहा है। यानी इसने एक साल में निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर दिया है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article