बिजनेस

November Inflation: रिटेल महंगाई नवंबर में घटकर 5.48 फीसदी पर पहुंची, खाने-पीने के दाम घटने का असर

November Inflation: खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर में घटकर 5.48 प्रतिशत पर आ गई है। अक्टूबर में यह 6.21 प्रतिशत के स्तर पर थी। इसकी मुख्य वजह खाद्य पदार्थों खासकर सब्जियों की कीमतों में नरमी है। नवंबर में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति घटकर 9.04 प्रतिशत रह गई। अक्टूबर में यह 10.87 प्रतिशत और नवंबर 2023 में 8.70 प्रतिशत थी।

Image

खाद्य महंगाई दर।

Photo : iStock

November Inflation: नवंबर 2024 में भारत की खुदरा मुद्रास्फीति 5.48 प्रतिशत तक घट गई, जबकि अक्टूबर में यह 6.21 प्रतिशत थी। इस गिरावट का मुख्य कारण खाद्य पदार्थों, खासकर सब्जियों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में नरमी आना है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

सीपीआई आधारित मुद्रास्फीति में गिरावट

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के तहत नवंबर में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति घटकर 9.04 प्रतिशत रही, जबकि अक्टूबर में यह 10.87 प्रतिशत थी। एनएसओ के अनुसार, सब्जियों, दालों, चीनी, मिष्ठान्न, फलों, अंडे, दूध, मसाले, परिवहन, संचार, और व्यक्तिगत देखभाल संबंधी उत्पादों की मुद्रास्फीति में उल्लेखनीय गिरावट आई है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मुद्रास्फीति अनुमान में बदलाव

इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए मुद्रास्फीति के अनुमान को 4.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.8 प्रतिशत कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने खाद्य कीमतों पर दबाव के चलते दिसंबर तिमाही में मुद्रास्फीति के ऊंचे स्तर पर बने रहने की आशंका भी व्यक्त की थी।

मुद्रास्फीति का मौजूदा ट्रेंड

सीपीआई आधारित कुल मुद्रास्फीति जुलाई-अगस्त के दौरान औसतन 3.6 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर में 5.5 प्रतिशत और अक्टूबर 2024 में 6.2 प्रतिशत हो गई थी। यह सितंबर 2023 के बाद से सबसे अधिक थी, लेकिन नवंबर में राहत मिली है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article