बिजनेस

Apollo Tyres Target: अपोलो टायर्स से 18.5% कमाई का मौका, मोतीलाल ओसवाल ने दी दांव लगाने की सलाह, जानिए टार्गेट

Apollo Tyres Share Target: तीलाल ओसवाल ने अपोलो टायर्स लिमिटेड को 620 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। अपोलो टायर्स लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 523.15 रुपये है।

Image

अपोलो टायर्स में निवेश की सलाह

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अपोलो टायर्स में खरीदारी की सलाह
  • 620 रु है टार्गेट प्राइस
  • मिल सकता है 18.5% रिटर्न

Apollo Tyres Share Target: मोतीलाल ओसवाल ने अपोलो टायर्स लिमिटेड को 620 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। अपोलो टायर्स लिमिटेड का मौजूदा मार्केट प्राइस 523.15 रुपये है। मौजूदा मार्केट प्राइस के आधार पर टार्गेट प्राइस के लिहाज से ये शेयर 18.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है। अपोलो टायर्स लिमिटेड टायर सेक्टर में एक्टिव है। इसकी शुरुआत 1972 में हुई थी। ये एक मिड कैप कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 33,225.31 करोड़ रु है।

ये भी पढ़ें -

ये हैं अपोलो टायर्स के प्रोडक्ट

31 मार्च 2023 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए अपोलो टायर्स लिमिटेड के मेन प्रोडक्ट/रेवेन्यू सेगमेंट में टायर, ट्यूब और फ्लैप, अन्य ऑपरेटिंग रेवेन्यू के अलावा स्क्रैप शामिल हैं। दिसंबर 2023 तक अपोलो टायर्स में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 37.34 फीसदी थी, जबकि एफआईआई (विदेशी निवेशक) के पास 17.96 फीसदी और डीआईआई (घरेलू निवेशक) के पास 21.92 फीसदी हिस्सेदारी थी।

चेक करें वित्तीय नतीजे

2023 की दिसंबर तिमाही में कंपनी की इनकम 6613.76 करोड़ रुपये रही। ये 2023 की जुलाई-सितंबर तिमाही की कुल इनकम (6304.89 करोड़ रुपये) से 4.90% अधिक रही। वहीं 2022 की समान तिमाही के मुकाबले इसकी इनकम 2.87% अधिक रही। कंपनी को 2023 की दिसंबर तिमाही में 496.57 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article