JSW Steel Share Target Price: भारत की सबसे बड़ी स्टील उत्पादक जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड अपने कैपिटल एक्सपेंडिचर की फाइनेंसिंग के लिए बैंकों से 75 करोड़ डॉलर (6220 करोड़ रु) उधार लेने की योजना बना रही है। जेएसडब्लू स्टील, जो 23 अरब डॉलर के जेएसडब्ल्यू ग्रुप का हिस्सा है, कर्जदाताओं के साथ लोन के लिए बातचीत कर रही है। बता दें कि जेएसडब्लू स्टील के शेयर का मौजूदा भाव 828.40 रु है। इसका शेयर बुधवार को 7.80 रु या 0.95 फीसदी की मजबूती के साथ 828.40 रु पर बंद हुआ था। आगे कंपनी का शेयर कमाई करा सकता है। जानिए कितना है इसका टार्गेट प्राइस।
ये भी पढ़ें -
860 रु का है टार्गेट प्राइस
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी 19 फरवरी की रिपोर्ट में जेएसडब्लू स्टील की रेटिंग घटाई थी। मगर जब जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर की कीमत 820 रुपये थी, तब कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर का 'उचित मूल्य' 860 रुपये प्रति शेयर बताया था। यानी इसका शेयर 860 रु तक जा सकता है। कंपनी का शेयर बीएसई पर 828.40 रुपये पर है।
उत्पादन डबल करने का प्लान
मुंबई स्थित जेएसडब्लू स्टील का लक्ष्य 2030 तक अपने स्टील उत्पादन को लगभग दोगुना कर 5 करोड़ टन करने का है। इसका मकसद कंस्ट्रक्शन, एनर्जी और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टरों की बढ़ती मांग को पूरा करना है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
