बिजनेस

Manappuram Finance Share: मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर खरीदने की सलाह, जानिए ब्रोकरेज फर्म ने किया दिया टार्गेट

Manappuram Finance Share Price Target: एक्सिस सिक्योरिटीज ने मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर का टार्गेट 205 रु रखा है। मौजूदा भाव से मणप्पुरम फाइनेंस का शेयर 12 फीसदी रिटर्न दे सकता है। मणप्पुरम फाइनेंस एनबीएफसी सेक्टर में एक्टिव है, जिसे साल 1992 में शुरू किया गया था।

Image

मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर खरीदने की सलाह

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर खरीदने की सलाह
  • 205 रु है टार्गेट प्राइस
  • आज है शेयर में गिरावट

Manappuram Finance Share Price Target: आज एनबीएफसी कंपनी मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर में हल्की कमजोरी आई है। कंपनी का शेयर बीएसई पर करीब 1 बजे 0.40 रु या 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 182.90 रु पर है। मगर मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर में मौजूदा भाव से तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए ब्रोकरेज फर्म ने टार्गेट भी दिया है। आगे जानिए कितना है मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर का टार्गेट।

ये भी पढ़ें -

कितना है मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर का टार्गेट

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार एक्सिस सिक्योरिटीज ने मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर का टार्गेट 205 रु रखा है। मौजूदा भाव से मणप्पुरम फाइनेंस का शेयर 12 फीसदी रिटर्न दे सकता है। मणप्पुरम फाइनेंस एनबीएफसी सेक्टर में एक्टिव है, जिसे साल 1992 में शुरू किया गया था। ये एक मिड कैप कंपनी है, जिसकी मार्केट कैप करीब 15470 करोड़ रु है।

कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे

31-12-2023 को समाप्त तिमाही के लिए, कंपनी ने 2326.68 करोड़ रुपये की कुल इनकम दर्ज की, जो उससे पिछली तिमाही की कुल इनकम 2174.02 करोड़ रुपये से 7.02% अधिक रही। इसकी इनकम पिछले वर्ष की समान तिमाही की कुल इनकम 1734.52 करोड़ रुपये से 34.14% अधिक रही। कंपनी का प्रॉफिट 575.31 करोड़ रुपये रहा।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article