LIC Stock Target Price 2024: सोमवार को एलआईसी का शेयर पहली बार 1000 रु के ऊपर गया। कल ये शेयर 1,027.95 रु के ऑल टाइम हाई तक गया और कारोबार के अंत में ये बीएसई पर 55.70 रु या 5.90 फीसदी की मजबूती के साथ 1000.35 रु पर बंद हुआ। कंपनी की मार्केट कैपिटल भी कल 6 लाख करोड़ रु के ऊपर पहुंच गई। एलआईसी की मार्केट कैपिटल 6.33 लाख करोड़ रु है। एलआईसी अब जल्द ही डिविडेंड का भी ऐलान कर सकती है। वहीं इसके शेयर के और भी ऊपर जाने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें -
कब हो सकता है एलआईसी डिविडेंड का ऐलान
देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही) के वित्तीय नतीजे 8 फरवरी 2024 को पेश करेगी। उसी दिन कंपनी का बोर्ड बैठक करेगा, जिसमें अंतरिम डिविडेंड दिए जाने पर फैसला लिया जा सकता है।कितना है एलआईसी टार्गेट प्राइस 2024(LIC Stock Target Price 2024)
ईटी नाउ स्वदेश के अनुसार च्वॉइस ब्रोकिंग के इक्विटी रिसर्च एनालिस्ट मंदार भोजने के मुताबिक एलआईसी का शेयर 1200-1400 रु तक जा सकता है। उन्होंने बाजार के रुझानों से मिल रहे संकेतों के आधार पर ये टार्गेट दिया है। 1400 रु के टार्गेट के हिसाब से एलआईसी का शेयर मौजूदा भाव से करीब 40 फीसदी रिटर्न दे सकता है।क्यों है शेयर एलआईसी के ऊपर जाने की उम्मीद
भोजने के मुताबिक एलआईसी की का शेयर 20, 50, 100 और 200 दिनों के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (ईएमए) से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो मजबूत का संकेत है। इससे शेयर में और वृद्धि की संभावना है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
