बिजनेस

Stocks To Buy: जेएसडब्ल्यू स्टील, नेस्ले इंडिया और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर दे सकते हैं तगड़ा रिटर्न, चेक करें कितना है टार्गेट

JSW Steel, Nestle India & Grasim Industries Target Price: संजीव भसीन ने ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2100 रुपये के करीब निवेश की सलाह दी है। ये फिलहाल बीएसई पर 2139.45 रु पर है। उन्होंने इसके लिए टार्गेट 2300 रु का रखा है।

Image

जेएसडब्ल्यू स्टील, नेस्ले इंडिया और ग्रासिम इंडस्ट्रीज

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • जेएसडब्लू स्टील का शेयर करा सकता है कमाई
  • 2300 रु है टार्गेट
  • नेस्ले इंडिया और ग्रासिम इंडस्ट्रीज में भी कमाई का मौका

JSW Steel, Nestle India & Grasim Industries Target Price: शेयरों में पैसा लगाने के लिए मार्केट एक्सपर्ट की सलाह काम आ सकती है। बहुत से मार्केट एक्सपर्ट अकसर चुनिंदा शेयरों में पैसा लगाने की सलाह देते हैं। IIFL Securities के डायरेक्टर संजीव भसीन ने भी 3 शेयरों में निवेश करने की सलाह दी है। उन्होंने इन 3 शेयरों के टार्गेट भी बताए हैं। इनमें ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries), नेस्ले इंडिया (Nestle India) और जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) शामिल हैं। आगे जानिए तीनों शेयरों के लिए भसीन ने क्या टार्गेट प्राइस रखे हैं।

ये भी पढ़ें -

ग्रासिम इंडस्ट्रीज

ET NOW Swadesh के साथ बातचीत में भसीन ने ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2100 रुपये के करीब निवेश की सलाह दी है। ये फिलहाल बीएसई पर 2139.45 रु पर है। उन्होंने इसके लिए टार्गेट 2300 रु का रखा है।

यानी ये मौजूदा स्तरों से करीब 7.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है। ध्यान रहे कि उन्होंने इसके लिए 2065 रुपये का स्टॉपलॉस बताया है। यानी अगर ये शेयर इस भाव तक गिरे तो आप इससे निकल जाएं।

नेस्ले इंडिया

भसीन ने नेस्ले इंडिया में भी निवेश की सलाह दी है। इसका शेयर फिलहाल 2484 रु पर है। इसके लिए भसीन ने टार्गेट रखा है 2750 रु से 3000 रु तक का। यानी आपको इसके 3000 रु के टार्गेट पर मौजूदा स्तरों से करीब 21 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। नेस्ले इंडिया के लिए स्टॉपलॉस 2410 रुपये का है।

जेएसडब्लू स्टील

भसीन ने जेएसडब्लू स्टील के लिए 900 रु का टार्गेट और 775 रु का स्टॉपलॉस दिया है। अभी ये 838.80 रु पर है। यानी ये मौजूदा स्तरों से करीब सवा 7 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article