बिजनेस

Yes Bank Share Price Target: 52-वीक हाई के करीब पहुंचा यस बैंक का शेयर, अभी और करा सकता है मुनाफा, जानें टार्गेट प्राइस

Yes Bank Share Price Target: मार्केट एनालिस्ट कुश बोहरा ने कहा कि यस बैंक के शेयर ने निवेशकों को काफी समय तक इंतजार कराया। लगभग 3.5 साल बाद बैंक का शेयर मौजूदा स्तर पर पहुंचा है। उनके अनुसार ये शेयर इस समय तेजी के दौर में है और इसमें और तेजी दिखने की उम्मीद है।

Image

यस बैंक शेयर प्राइस टार्गेट

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • और ऊपर जा सकता है यस बैंक का शेयर
  • 45 रु तक है टार्गेट प्राइस
  • 52 हफ्तों के हाई के करीब पहुंचा शेयर

Yes Bank Share Price Target: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एचडीएफसी बैंक को यस बैंक की 9.5 फीसदी पेड-अप शेयर कैपिटल (हिस्सेदारी) या वोटिंग राइट्स खरीदने की मंजूरी दे दी है। इस खबर के बाद यस बैंक के शेयर में तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को यस बैंक के शेयर ने 23.02 रुपये पर शुरुआत की और कारोबार के अंत में ये 11.49 फीसदी की बढ़त के साथ 25.42 रुपये पर बंद हुआ, जो बीएसई पर इसके 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर यानी 26.25 रुपये से केवल 0.83 फीसदी कम है। ऐसे में सवाल यह है कि यस बैंक के शेयर को ये बेचने का समय है या नहीं। आगे जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट।

ये भी पढ़ें -

क्या है शेयर पर एक्सपर्ट की राय

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एनालिस्ट कुश बोहरा ने कहा कि यस बैंक के शेयर ने निवेशकों को काफी समय तक इंतजार कराया। लगभग 3.5 साल बाद बैंक का शेयर मौजूदा स्तर पर पहुंचा है। उनके अनुसार ये शेयर इस समय तेजी के दौर में है और इसमें और तेजी दिखने की उम्मीद है।

कितना है टार्गेट प्राइस

बोहरा ने कहा कि निकट अवधि में यस बैंक का शेयर 26-27 रुपये पर जा सकता है। वहीं यदि स्टॉक इस लेवल को पार करता है, तो टार्गेट प्राइस 35 रुपये पर और फिर 45 रुपये होगा। मगर उन्होंने 20 रु पर स्टॉपलॉस रखने की भी सलाह दी है। यानी अगर ये शेयर 20 रु तक गिरे तो इससे निकल जाएं।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article