Apeejay Surrendra Park Hotels IPO: आज से एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स का आईपीओ खुल गया है। इसके आईपीओ में 7 फरवरी तक निवेश का मौका है। एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स का आईपीओ मेनबोर्ड का है। इसका शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा। बता दें कि आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 147 रु से 155 रु है। एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स आईपीओ के जरिए 920 करोड़ रु जुटाएगी। एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स के आईपीओ इश्यू में लॉट साइज 96 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 96 और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। आगे जानिए कितना है कंपनी के शेयर का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP)।
ये भी पढ़ें -
45 फीसदी प्रीमियम पर है शेयर
आईपीओ वॉच के अनुसार एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स का शेयर ग्रे-मार्केट प्रीमियम 70 रु है। यानी इसका शेयर ग्रे मार्केट में 70 रु के प्रीमियम पर चल रहा है। इस तरह ये आईपीओ प्राइस के ऊपरी भाव से भी 45 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है। मगर ध्यान रहे कि किसी भी कंपनी का जीएमपी लिस्टिंग तक घट भी सकता है।
मिल रहा शानदार रेस्पॉन्स
एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स के आईपीओ को शानदार रेस्पॉन्स मिल रहा है। चित्तौढ़गढ़ पोर्टल के अनुसार इसका आईपीओ करीब डेढ़ बजे तक 8.33 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। आईपीओ में 5,45,17,152 शेयर बिक्री के लिए रखे गए हैं। जबकि कंपनी को 65,46,643 शेयरों के लिए आवेदन मिल गए हैं।
क्या करती है कंपनी
1987 में शुरू हुई एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स 'द पार्क', 'द पार्क कलेक्शन', 'ज़ोन बाय द पार्क', 'ज़ोन कनेक्ट बाय द पार्क' और 'स्टॉप बाय ज़ोन' ब्रांड नामों के तहत हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बिजनेस करती है। कंपनी अपने रिटेल ब्रांड 'फ्लुरीज़' के जरिए रिटेल फूड और बेवरेजेज इंडस्ट्री के बिजनेस में भी लगी हुई है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
