EPACK Durable IPO GMP: ईपैक ड्यूरेबल के आईपीओ को निवेशकों की तरफ से अच्छा रेस्पॉन्स मिला। इसके आईपीओ को कुल 16.79 गुना सब्सक्राइब किया गया। कंपनी का आईपीओ 19 जनवरी को निवेश के लिए खुला था। इसका आईपीओ 24 जनवरी को बंद हुआ। उसके बाद निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट भी कर दिया गया है। यदि आपने भी इसके आईपीओ इश्यू के लिए अप्लाई किया था, तो आप BSE या कंपनी के रजिस्ट्रार (KFin Technologies) की वेबसाइट पर अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। अब 30 जनवरी को कंपनी के शेयर लिस्टिंग होने जा रही है। उससे पहले जिन लोगों को आईपीओ में शेयर मिले हैं, उनकी नजर इसकी लिस्टिंग पर है। मगर लिस्टिंग से पहले कंपनी के शेयर का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) घटा है।
ये भी पढ़ें -
कितना घटा जीएमपी
आईपीओ वॉच के अनुसार 22 जनवरी को ईपैक ड्यूरेबल के शेयर का जीएमपी 35 रु था, जो इसके 230 रु के आईपीओ प्राइस से 15.2 फीसदी अधिक था। मगर आज इसका जीएमपी सिर्फ 10 रु दिख रहा है, जो आईपीओ प्राइस से सिर्फ 4.34 फीसदी अधिक है।
किन एक्सचेंजों पर लिस्ट होगा ईपैक ड्यूरेबल का शेयर
ईपैक ड्यूरेबल का शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए 640.05 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 65 शेयरों का था। इसके आईपीओ इश्यू में रिटेल कैटेगरी को 6.50 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की कैटेगरी को 25.59 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की कैटेगरी को 29.07 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
