बुधवार शाम जारी बयान के अनुसार यह गुवाहाटी से सबसे लंबा उड़ान मार्ग है। इन दो विशिष्ट गंतव्यों को जोड़ने से व्यापारिक तथा निजी दोनों यात्राओं को बढ़ावा मिलेगा। इससे दोनों राज्यों के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान हो जाएगी। खासकर, असम के अन्य जिलों के लिए भी यह फ्लाइट सेवा कारगर साबित होगी।
गुवाहाटी-अहमदाबाद फ्लाइट टाइम शेड्यूल (Guwahati-Ahmedabad Flight Timeing )
इंडिगो की उड़ान प्रतिदिन शाम चार बजकर 55 मिनट पर गुवाहाटी से रवाना होगी और रात आठ बजकर 35 मिनट बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वहीं गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से विमान प्रतिदिन सुबह साढ़े आठ बजे रवाना होगा और पूर्वोत्तर राज्य में पूर्वाह्न सवा 11 बजे पहुंचेगा। एलजीबीआई हवाई अड्डे का प्रबंधन अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा किया जाता है।
