Apeejay Surrendra Park Hotels IPO: यदि आप अगल हफ्ते आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो यह खबर आपके के लिए है। दरअसल एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स का IPO 5 फरवरी को खुल रहा है। पार्क होटल्स कंपनी ने IPO के लिए प्राइस बैंड 147-155 रुपये प्रति शेयर फिक्स किया है। एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स के अनुसार, कंपनी IPO से 920 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इश्यू के तहत 600 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 320 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल रहेगा।
कब होगी लिस्टिंग
इस IPO में 7 फरवरी तक निवेश कर सकते हैं। इश्यू में निवेशक 96 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। प्रमोटर एपीजे की ओर से ओएफएस में 296 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की जाएगी। JM Financial, Axis Capital और ICICI Securities इस इश्यू के लिए मर्चेंट बैंकर हैं। रजिस्ट्रार Link Intime India Private Ltd है। शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 12 फरवरी को होगी।
कौन हैं एंकर निवेशक
कंपनी के फाइलिंग के मुताबिक एंकर निवेशकों को 155 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 2,64,19,354 इक्विटी शेयरों के अलॉटमेंट को अंतिम रूप दिया है। IPO से पहले इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने कंपनी में 409.5 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। प्रमुख एंकर निवेशकों में ट्रू कैपिटल, कार्नेलियम कैपिटल, जूलियस बेयर इंडिया, सिटीग्रुप ग्लोबल, इंटीग्रेटेड कोर स्ट्रैटेजीज और सोसाइटी जेनरल जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा निप्पॉन लाइफ इंडिया, ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, 360 वन स्पेशल अपॉर्चुनिटीज फंड, HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, क्वांट म्यूचुअल फंड, व्हाइटओक कैपिटल, मिराए एसेट, बंधन म्यूचुअल फंड, एडलवाइस ट्रस्टीशिप, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस जैसे कई डॉमेस्टिक इनवेस्टर्स ने भी कंपनी में निवेश किया।
कब शुरू हुआ एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स
निवेशक RECP IV Park Hotel Investors और RECP IV Park Hotel Co-Investors की ओर से क्रमश: 23 करोड़ रुपये और 1 करोड़ रुपये के शेयरों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स को साल 1987 में शुरू किया गया था। IPO का 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 15 फीसदी हिस्सा हाई नेटवर्थ वाले लोगों के लिए और 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।
IPO के पैसे कहां होंगे निवेश
IPO में नए शेयरों को जारी कर हुई कमाई का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। 2 जनवरी 2024 तक पार्क होटल्स पर कुल मिलाकर 582.28 करोड़ रुपये का बकाया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
