ऑटो न्यूज़

Uber ने पेश किया पैसा बचाने वाला फीचर, अपने दोस्तों के साथ करें सस्ता सफर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 23, 2023, 08:19 PM IST

Uber India ने यूजर्स के लिए पैसा बचाने वाला फीचर पेश किया है जिसका नाम Group Ride है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने दोस्तों के साथ समान रूट पर यात्रा करके काफी सारा पैसा आसानी से बचा सकते हैं।

Image

यूजर्स ग्रूप राइड का इस्तेमाल करते हैं तो वो कम से कम 30% तक किराया हर राइड पर बचा सकते हैं।

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • उबर ने पेश किया ग्रूप राइड फीचर
  • 3 दोस्तों के साथ करें सस्ती यात्रा
  • एक ही रूट वाले लोगों को फायदा

Uber Group Ride: उबर इंडिया ने एक नया फीचर पेश किया है जिससे लोगों की यात्रा अब और भी कम कीमत में पूरी हो जाएगी। कैब सुविधा देने वाली इस कंपनी ने भारत में ग्रूप राइड नामक सुविधा उपलब्ध करा दी है, इसकी सर्विस में आप एक रूट के अपने 3 अन्य दोस्तों के साथ यात्रा कर सकते हैं। यानी अब आपको किसी गंतव्य स्थल तक पहुंचने में जितना किराया लगता था, उसे चार हिस्सों में बांटने का मौका उबर ने सवारियों को दिया है। उबर का कहना है कि अगर यूजर्स ग्रूप राइड का इस्तेमाल करते हैं तो वो कम से कम 30 प्रतिशत तक किराया हर राइड पर बचा सकते हैं।

अपने दोस्तों को भेजें इनवाइट

उबर ने इस सर्विस को लेकर कहा, “दोस्तों के साथ अब सफर करना बहुत आसान हो गया हैः उबर ऐप पर ग्रूप राइड का विकल्प चुनें, अपने दोस्तों को इनवाइट भेजें और अपनी डेस्टिनेशन पर दोस्तों के साथ पहुंचें। दोस्त जो साथ में सफर करते हैं, वो साथ में पैसा बचाते हैं।” इस सर्विस पर बात करते हुए उबर इंडिया के सेंट्रल ऑपरेशन डायरेक्टर नितिश भूषण ने कहा कि ग्रूप राइड के साथ यूजर्स ज्यादा पैसा बचा पाएंगे। इससे ना सिर्फ पैसा बचेगा, बल्कि 4 की जगह एक गाड़ी सड़क पर मौजूद होगी।

ग्रूप राइड बुकिंग, स्टेप बाय स्टेप

- अपने स्मार्टफोन पर उबर ऐप खोलें।

- सर्विसेज टैब को ओपन करके ग्रूप राइड्स चुनें।

- आपसे डेस्टिनेशन पूछी जाएगी।

- डेस्टिनेशन चुनने के बाद दोस्तों को इनवाइट भेजने पर क्लिक करें।

- ग्रूप राइड की जानकारी के साथ चुने गए कॉन्टेक्ट को इनवाइट मिलेगा।

- आपके दोस्त को भी अपनी डेस्टिनेशन डालनी होगी।

- अंत में ड्राइवर असाइन किया जाएगा और आपकी राइड शुरू हो जाएगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article