ऑटो न्यूज़

TVS ने लॉन्च किया X इलेक्ट्रिक स्कूटर, स्क्रीन पर खेल सकते हैं वीडियो गेम

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 24, 2023, 04:40 PM IST

TVS Motor Company ने एक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 2.50 लाख रुपये है। इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है और नवंबर 2023 से ये इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्राहकों को मिलना शुरू हो जाएगा।

Image

वीएस एक्स के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है और नवंबर से ग्राहकों को डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टीवीएस एक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च
  • सिंगल चार्ज में चलेगा 140 किमी तक
  • स्क्रीन पर वीडियो गेम खेल सकते हैं

TVS X Electric Scooter: टीवीएस मोटर कंपनी ने नए एक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर से पर्दा हटा लिया है जो एक परफॉर्मेंस ईवी है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 2.50 लाख रुपये है और पहले 2,000 ग्राहकों को 18,000 रुपये अलग से देने पर फर्स्ट एडिशन पैकेज भी मिलेगा। आईक्यूब के बाद ये कंपनी की ओर से दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो प्रीमियम ईवी है और दमदार बैटरी पैक के साथ आई है। टीवीएस ने ऑटो एक्सपो 2018 में क्रेऑन इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट पेश किया था और नए एक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिजाइन इससे बहुत मिलती है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

टीवीएस एक्स के साथ 4.44 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है जिसकी रेंज 140 किमी तक होने का दावा किया गया है। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 2.6 सेकंड में 0-40 किमी/घंटा रफ्तार टीवीएस एक्स को देती है, वहीं 4.5 सेकंड में ये 60 केएमपीएच स्पीड पकड़ लेती है। टॉप स्पीड 105 किमी/घंटा बताई गई है और कंपनी ने ये दावा किया है कि 3 घंटा 40 मिनट में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। टीवीएस एक्स के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है और नवंबर से ग्राहकों को डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी।

जोरदार फीचर्स से लैस

टीवीएस एक्स के साथ नई पीढ़ी का स्मार्टकनेक्ट प्लेटफॉर्म दिया गया है जिसका नाम है नवप्रो। ये नया मॉडल 10.25-इंच एचडी टिल्ट स्क्रीन सेटअप के साथ आया है जो स्कूटर से कई सारे फीचर्स को जोड़ता है। इस इंफोटेनमेंट सिस्टम पर कई ऐप्स चलाई जा सकती हैं जिनमें नेविगेशन, गेम्स और म्यूजिक शामिल हैं। सीट के नीचे 19-लीटर का स्टोरेज आपको मिलने वाला है। यहां ग्राहकों को कई सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं जिनमें क्रैश डिटेक्शन, स्पीड लिमिट, ओवरस्पीडिंग अलर्ट, टोइंग अलर्ट, जिओफेंसिंग, ऑटो लॉकिंग शामिल हैं।

लोकेशन भी कर सकेंगे शेयर

टीवीएस एक्स के साथ लाइव लोकेशन शेयरिंग फीचर भी मिलेगा जिससे राइडर अपने जानने वालों को ये जानकारी भेज सकते हैं। आप इस इंफोटेनमेंट सिस्टम को खुदके हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं। यहां एल्युमीनियम अलॉय, अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पिछले हिस्से में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेंगे। ब्रेकिंग की बात करें तो दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स के साथ सिंगल चैनल एबीएस भी दिया गया है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article