ऑटो न्यूज़

महिंद्रा SUV खरीदने वाले हैं तो हो जाएं खुश, इस महीने कंपनी दे रही जोरदार ऑफर्स

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 14, 2022, 11:23 AM IST

Mahindra ने अपनी चुनिंदा SUVs पर 68,000 रुपये तक ऑफर्स इसी महीने उपलब्ध कराए हैं. कंपनी ने XUV300, Marazzo और Bolero पर ये सभी ऑफर्स दिए है. ग्राहकों को सभी डिस्काउंट 30 नवंबर 2022 तक ही मिलने वाले हैं.

Image

महिंद्रा ने अपनी चुनिंदा कारों पर 68,000 रुपये तक की जोरदार छूट दी है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा कारों पर मिले जोरदार ऑफर्स
  • 30 नवंबर तक मिलेगा ग्राहकों को लाभ
  • चुनिंदा कारों पर 68,000 रुपये तक छूट

Mahindra November Offers: भारत में त्योहारों का सीजन लगभग खत्म हो चुका है लेकिन वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी गाड़ियों पर दमदार ऑफर्स देना जारी रखा है. ह्यून्दे के बाद अब महिंद्रा ने अपनी चुनिंदा कारों पर 68,000 रुपये तक की जोरदार छूट दी है. इन मॉडल्स में महिंद्रा एक्सयूवी300, महिंद्रा मराजो और महिंद्रा बोलेरो शामिल हैं. हालांकि ग्राहकों की फिलहाल सबसे ज्यादा दिलचस्पी नई जनरेशन स्कॉर्पियो एन, स्कॉर्पियो क्लासिक, थार और एक्सयूवी700 में है. बता दें कि इन कारों पर कंपनी ने कोई ऑफर नहीं दिया है.

महिंद्रा एक्सयूवी300

महिंद्रा ने एक्सयूवी300 पर कुल 62,000 रुपये तक ऑफर्स दिए हैं. इनमें 23,000 रुपये तक की नकद छूट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 10,000 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज शामिल हैं. एसयूवी के चुनिंदा पेट्रोल वेरिएंट्स पर अतिरिक्त कैश डिस्काउंट को मिलाकर 68,000 रुपये तक लाभ भी मिल रहा है.

महिंद्रा मराजो

महिंद्रा की ये एमपीवी मार्केट में बहुत ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई है, असल में इसकी कीमत मुकाबले के हिसाब से कुछ ज्यादा है. हालांकि फीचर्स में ये मुकाबले से काफी आगे है. मराजो पर कुल 35,200 रुपये तक ऑफर्स दिए गए हैं जिनमें 20,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 5,200 रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं.

महिंद्रा बोलेरो

ग्राहकों की चहेती ये पैसा वसूल एसयूवी खूब बिकती है और इसी बिक्री को आगे ले जाने के लिए कंपनी ने बोलेरो पर 28,000 रुपये तक ऑफर्स दिए हैं. इन ऑफर्स में 6,500 रुपये तक की नकद छूट, 10,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं. इसके अलावा ग्राहकों को 8,500 रुपये तक की एक्सेसरीज मुफ्त में दी जा रही हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article