ऑटो न्यूज़

Toyota Urban Cruiser EV: भारत में जल्द नजर आएगी टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक कार, मारूति से है गहरा रिश्ता

जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा (Toyota) जल्द ही भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लेकर आने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस कार से पहली बार पर्दा उठाया गया है। इस कार को ‘टोयोटा अर्बन क्रूजर EV (Toyota Urban Cruiser EV)’ नाम दिया गया है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति भी इस कार को बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Image

भारत में जल्द नजर आएगी टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक कार

Photo : Times Now Digital

Toyota Electric Car: जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा (Toyota) की SUVs को खासतौर पर भारत में काफी पसंद किया जाता है। अब खबर आ रही है कि टोयोटा जल्द ही भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लेकर आने वाली है। फिलहाल इस कार से पहली बार पर्दा उठाया गया है और 10 जनवरी 2025 को ‘ब्रूसेल्स मोटर शो (Brussels Motor Show)’ में यह कार पहली बार लोगों के सामने पेश की जाएगी। टोयोटा की इस इलेक्ट्रिक कार का नाम ‘टोयोटा अर्बन क्रूजर EV (Toyota Urban Cruiser EV)’ है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ‘मारुती सुजुकी (Maruti Suzuki India)’ भी इस कार के निर्माण में बहुत ही महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है। आइये जानते हैं यह कार भारत में कब लॉन्च की जा सकती है और फिलहाल हमें इसके बारे में क्या कुछ पता है।

मारूति सुजुकी से क्या है रिश्ता

टोयोटा ने काफी समय पहले ‘अर्बन क्रूजर (Urban Cruiser)’ कार को भारत में पेश किया था। अर्बन क्रूजर, मारूति सुजुकी की सबसे पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUVs में से एक, ‘विटारा ब्रेजा (Maruti Suzuki Vitara Brezza)’ पर आधारित टोयोटा की कार थी। इस साल की शुरुआत से ही मारूति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार. ‘ई-विटारा (E-Vitara)’ को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। टोयोटा अर्बन क्रूजर EV (Urban Cruiser EV) मारूति सुजुकी की ‘ई-विटारा’ पर आधारित होगी। इतना ही नहीं, इस कार को मारूति सुजुकी के गुजरात स्थित प्लांट में ही बनाया जाएगा।

मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टोयोटा अर्बन क्रूजर EV का बेस वेरिएंट एक फ्रंट व्हील ड्राइव मॉडल होगा और यह 144 हॉर्सपावर और 189 nm तक का टॉर्क जनरेट कर सकता है। वहीं टॉप मॉडल 172 हॉर्सपावर और 189 nm तक का टॉर्क जनरेट कर सकती है। कार को ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट में भी पेश किया जाएगा। एंट्री लेवल वेरिएंट में 45 kWh क्षमता वाली बैटरी देखने को मिलेगी जबकि टॉप वेरिएंट में 61 kWh क्षमता वाली बैटरी देखने को मिल सकती है। बेस वेरिएंट 300 किलोमीटर और टॉप वेरिएंट 400 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान कर सकता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article