ऑटो न्यूज़

IEC 2024: ‘हवा में चलने वाली बस से फैक्ट्री में बनने वाले रोड तक’, नितिन गडकरी ने दिखाया फ्यूचर वाला इंडिया

India Economic Conclave 2024: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने IEC 2024 में शिरकत की। गडकरी ने इस मौके पर फ्लेक्स फ्यूल से लेकर इलेक्ट्रिक कारों, पराली से होने वाले प्रदूषण और भारत में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के भविष्य को लेकर बात की। गडकरी ने बताया कि पानीपत में प्रोजेक्ट शुरू किया गया है जिसके तहत पराली से 1 लाख लीटर एथेनॉल, 150 टन बायो बिटामिन और 88,000 टन एविएशन फ्यूल बनाया जाएगा।

Image

‘हवा में चलने वाली बस से फैक्ट्री में बनने वाले रोड तक’

Photo : Times Now Digital

India Economic Conclave 2024: देश की राजधानी दिल्ली में टाइम्स नेटवर्क (Times Network) द्वारा ‘इंडिया इकॉनोमिक कॉन्क्लेव 2024 (IEC 2024)’ के 10वें एडिशन का आयोजन किया गया है। आज कार्यक्रम के दूसरे दिन, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने IEC 2024 में शिरकत की। गडकरी ने इस मौके पर फ्लेक्स फ्यूल से लेकर इलेक्ट्रिक कारों, पराली से होने वाले प्रदूषण और भारत में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के भविष्य को लेकर बात की।

प्रदूषण से बचाएगी पराली

नितिन गडकरी ने प्रदूषण के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि देश के कुल प्रदूषण में 40% हिस्सेदारी ट्रांसपोर्ट विभाग, यानी उनके मंत्रालय की है। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा प्रदूषण कम करने के लिए उठाए जा रहे प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी दी। गडकरी ने बतया कि हर साल लगभग 200 लाख टन पराली का उत्पादन होता है। पानीपत में प्रोजेक्ट शुरू किया गया है जिसके तहत पराली से 1 लाख लीटर एथेनॉल, 150 टन बायो बिटामिन और 88,000 टन एविएशन फ्यूल बनाया जाएगा। पराली से बायो-CNG बनाने पर भी काम हो रहा है। इन सभी प्रोजेक्ट्स के लिए कुल 60 लाख टन पराली का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही गडकरी ने बताया कि 40 प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं जबकि 400 प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।

उड़ने वाली बस, फैक्ट्री में बनेगी रोड

नितिन गडकरी ने IEC 2024 में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के मुद्दे पर भी बात की है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आने वाले 10 सालों में दिल्ली में डीजल से चलने वाली बसें नजर नहीं आएंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 5 साल बाद दिल्ली में 20-25% डीजल व्हीकल ही नजर आयेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली स्थित धौला कुआं से मानेसर तक उड़ने वाली बस की सुविधा पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि रोड बनाने की वजह से भी प्रदूषण होता है और फैक्ट्री में रोड बनाने के प्रोजेक्ट पर भी काम किया जा रहा है। इसके लिए वित्त मंत्री से रोड बनाए जाने पर लगने वाली GST को हटाने की बात भी की गई है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article