ऑटो न्यूज़

नई ह्यून्दे कार की खरीद पर कर सकते हैं 1 लाख रुपये तक बचत, मिले बंपर ऑफर्स

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 8, 2022, 08:07 PM IST

Hyundai की चुनिंदा डीलरशिप पर नवंबर 2022 में 1 लाख रुपये तक बंपर डिस्काउंट नई कारों पर दिया जा रहा है. कंपनी ने नई कार की खरीद पर नकद छूट से लेकर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध कराए हैं.

Image

त्योहारों के सीजन में भी कंपनी ने अपनी कारों पर बंपर डिस्काउंट दिए थे जिसे नवंबर में भी जारी रखा है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे कारों पर 1 लाख तक छूट
  • नवंबर 2022 में मिले बंपर ऑफर्स
  • कैश डिस्काउंट दिल खुश कर देगा

Hyundai November Offers: ह्यून्दे इंडिया की चुनिंदा डीलरशिप नवंबर में कारों पर 1 लाख रुपये तक का जोरदार डिस्काउंट दे रही हैं. ग्राहकों को ये ऑफर्स नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के रूप में मिलने वाले हैं. त्योहारों के सीजन में भी कंपनी ने अपनी कारों पर बंपर डिस्काउंट दिए थे जिसे नवंबर में भी जारी रखा गया है. सबसे बड़ा डिस्काउंट ह्यून्दे कोना इलेक्ट्रिक पर मिला है. इसके बाद ग्रैंड i10 निओस के पेट्रोल वेरिएंट पर कुल 48,000 रुपये तक लाभ मिला है. इसमें 35,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है.

सीएनजी पर भी मिले ऑफर्स

ह्यून्दे ग्रैंड i10 निओस और ऑरा के सीएनजी वेरिएंट्स पर कुल 38,000 रुपये तक फायदा मिला है. इसमें 25,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं. निओस के 1.2--लीटर पेट्रोल वेरिएंट पर 28,000 रुपये तक ऑफर्स मिले हैं जिनमें 15,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है.

i20 पर भी मिला फायदा

ह्यून्दे i20 के मैग्ना और स्पोर्ट्ज वेरिएंट पर कंपनी ने 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया है. ह्यून्दे ऑरा की बात करें तो इसके 1.2-लीटर पेट्रोल वेरिएंट पर कंपनी ने कुल 18,000 रुपये तक लाभ दिया है, इसमें 5,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है. बता दें कि वेन्यू, क्रेटा, i20 एन लाइन, वर्ना, एल्कजार और टूसॉन पर कोई ऑफर नहीं दिया गया है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article