ऑटो न्यूज़

मारुति सुजुकी की ये जॉइंट फैमिली कार देगी 26 KM से ज्यादा माइलेज! जल्द होगी लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 11, 2022, 12:06 PM IST

Maruti Suzuki दिसंबर 2022 में Grand Vitara का CNG वेरिएंट लॉन्च कर सकती है और ये कंपनी की पहली SUV होगी जो पेट्रोल, हाइब्रिड और सीएनजी तीनों वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी. इसका माइलेज जोरदार होने का अनुमान है.

Image

ये कंपनी की पहली एसयूवी होगी जिसे पेट्रोल, हाइब्रिड और सीएनजी तीनों में बेचा जाएगा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा CNG
  • दिसंबर 2022 में शुरू होगी बिक्री!
  • 26.10 किमी/किग्रा होगा माइलेज!

Maruti Suzuki Grand Vitara CNG: मारुति सुजुकी ने कुछ समय पहले ही भारत में किल्कुल नई ग्रैंड विटारा एसयूवी लॉन्च की है और अब कंपनी इसका सीएनजी वेरिएंट पेश करने को तैयार है. मारुति सुजुकी और टोयोटा की साझेदारी के अंतर्गत पहले टोयोटा हाइराइडर सीएनजी मार्केट में आएगी जिसकी बिक्री कुछ हफ्तों में शुरू होने वाली है. इसके बाद संभावित रूप से दिसंबर 2022 में मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का सीएनजी अवतार बाजार में उतारा जाएगा. ये कंपनी की पहली एसयूवी होगी जिसे पेट्रोल, हाइब्रिड और सीएनजी तीनों में बेचा जाएगा.

कितना दमदार है एसयूवी का इंजन

टोयोटा हाइराइडर और ग्रैंड विटारा एसयूवी के सीएनजी वेरिएंट में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन लगाया जाएगा जो मारुति से लिया गया है. ये इंजन मौजूदा मारुति सुजुकी एक्सएल6 के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है और 88 एचपी ताकत जनरेट करता है. इस इंजन को 5-स्पीड मेनुअल गियरबॉक्स दिया गया है और ग्रैंड विटारा के साथ भी यही ट्रांसमिशन मिलने का अनुमान है. कंपनी मार्केट में जल्द नई ब्रेजा का सीएनजी वेरिएंट भी लॉन्च करने वाली है जिसके साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलने वाला है.

कितना माइलेज देगी ये एसयूवी

कयास लगाए जा रहे हैं कि हाइराइडर सीएनजी की तरह ग्रैंड विटारा सीएनजी भी 26.10 किमी/किग्रा माइलेज देगी. मारुति सुजुकी की पेट्रोल और हाइब्रिड कारें मुकाबले की गाड़ियों से कम कीमत वाली होती हैं, ऐसे में कहा जा सकता है कि ग्रैंड विटारा सीएनजी की कीमत इस सेगमेंट की बाकी कारों से कम होने वाली है. अनुमानित कीमत की बात करें तो पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट के मुकाबले सीएनजी इंजन वाली ग्रैंड विटारा की कीमत करीब 75,000-95,000 रुपये तक ज्यादा होगी.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article