ऑटो न्यूज़

टाटा पंच की टक्कर में ह्यून्दे लेकर आ रही ये पैसा वसूल SUV, वेन्यू से भी सस्ती होगी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 01:47 PM IST

बहुत कम समय में Tata Punch ने भारतीय मार्केट में अपना दबदबा बना लिया है और इसे कम करने के लिए Hyundai अपनी सबसे सस्ती SUV Ai3 लाने वाली है. इसकी कीमत ह्यून्दे वेन्यू से भी कम होगी और ये पूरी तरह पैसा वसूल कार होगी.

Image

कॉम्पैक्ट यूटिलिटी व्हीकल यानी सीयूवी कैटेगिरी की इस कार का कोडनेम ह्यन्दे एआई3 है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा पंच का मुकाबला ला रही ह्यून्दे
  • वेन्यू से सस्ती होगी ये कॉम्पैक्ट SUV
  • पूरी तरह पैसा वसूल फीचर्स वाली कार

Hyundai Most Affordable Compact SUV: ह्यून्दे भारतीय मार्केट में अपनी सबसे सस्ती मिनी एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से होगा. कंपनी की इस एंट्री लेवल एसयूवी की कीमत ह्यून्दे वेन्यू से भी कम होगी और इसे देश में अगले त्योहारों के सीजन तक बेचना शुरू किया जाएगा. कॉम्पैक्ट यूटिलिटी व्हीकल यानी सीयूवी कैटेगिरी की इस कार का कोडनेम ह्यन्दे एआई3 है औैर इसका मुकाबला टाटा पंच के अलावा निसान मैग्नाइट और रेनॉ काइगर जैसी कारों से भी होने वाला है.

कितना दमदार होगा इंजन

ह्यून्दे की ये नई कॉम्पैक्ट एसयूवी ग्रैंड आई10 और ऑरा वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. एआई3 के साथ कंपनी संभावित रूप से ग्रैंड आई10 और ऑरा वाला समान 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन देगी, सीएनजी वेरिएंट पर अभी कंपनी ने फैसला नहीं लिया है. फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इस सेगमेंट की बेस्ट सेलर टाटा पंच से मुकाबले को देखते हुए इसकी कीमत निर्धारित की जाएगी. सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से प्राथमिक तौर पर कंपनी इसकी 50,000 यूनिट सालाना प्रोडक्शन करने वाली है.

एसयूवी पसंद कर रहे फर्स्ट टाइम बायर्स

अपनी पहली कार खरीदने वाले ग्राहकों के बीच हैचबैक के मुकाबले एसयूवी ट्रेंड में है, यही वजह है कि बहुत कम समय में ही टाटा पंच ने मार्केट में अपना दबदबा बना लिया है. इस सेगमेंट ने भारतीय ऑटो जगत में अपना 10 फीसदी हिस्सा भी सुरक्षित कर लिया है. पंच की बादशाहत को खत्म करने के लिए ह्यून्दे इस नई कार के साथ जोरदार और पैसा वसूल फीचर्स भी देने वाली है. यहां केबिन में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई स्मार्ट फीचर्स मिलने का अनुमान है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article