ऑटो न्यूज़

खरीद लेंगे ये जीप तो जहां से गुजरेंगे लोगों की नजरें वहीं घूम जाएंगी, जल्द होगा डेब्यू

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 09:51 PM IST

JEEP ने नॉर्थ अमेरिका में होने वाले SEMA Show से पहले ही Jeep CJ Surge Concept की कुछ फोटोज शेयर की हैं. दिखने में ये ऑफ-रोड एसयूवी बहुत खूबसूरत है और इसके साथ दमदार प्रदर्शन वाला बैटरी पैक लगाया गया है.

Image

स्टैंडर्ड मॉडल में लगे इन-लाइन 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन की जगह इसे इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दी गई है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • शानदार है जीप सीजे सर्ज कॉन्सेप्ट
  • ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार SUV
  • दमदार प्रदर्शन वाला बैटरी पैक मिला

Jeep CJ Surge Concept: जीप ने रेट्रो स्टाइल और शानदार लुक वाले जीप सीजे सर्ज कॉन्सेप्ट से पर्दा हटा लिया है. कंपनी ने इस कॉन्सेप्ट की पहली कुछ फोटोज शेयर की हैं जो दिखने में बेहद खूबसूरत है. युनाइटेड स्टेट्स के नॉर्थ अमेरिका में इसी हफ्ते शुरू होने जा रहे स्पेशियालिटी इक्विपमेंट मार्केट असोसिएशन यानी सेमा शो में इसे जनता के सामने पेश किया जाने वाला है. इसकी इंजीनियरिंग और डिजाइन व्हीकल कस्टमाइजेशन ऑफशूट मोपर ने की है और स्टैंडर्ड मॉडल में लगे इन-लाइन 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन की जगह इसे इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दी गई है.

Jeep CJ Surge Concept Rear

Jeep CJ Surge Concept Rear

मिला दमदार बैटरी पैक

नए जीप सीजे सर्ज कॉन्सेप्ट के साथ स्टैंडर्ड जीप रैंगलर जितना 266 एचपी जनरेट करने वाला बैटरी पैक दिया गया है. एसयूवी के पिछले हिस्से में 50 किलोवाट आर बैटरी पैक लगाया गया है जो इसके चारों पहियों को ताकत देता है और ये 2-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है. यहां 18-इंच के पहिये लगे हैं जो दमदार ऑफरोडिंग टायर्स के साथ आए हैं. इसे नारंगी और काले रंग का जोरदार कॉम्बिनेशन दिया गया है और अगले-पिछले हिस्से में दमदार लुक वाले बंपर्स लगे हैं.

सामान्य केबिन, दमदार पिछला हिस्सा

ऑफ-रोडिंग के लिहाज से इस जबरदस्त कॉन्सेप्ट जीप को बिल्कुल सामान्य केबिन दिया गया है जहां बहुत ही कम फीचर्स मिले हैं. ये सॉफ्ट टॉप के साथ आई है और 2-सीटर इस कॉन्सेप्ट के इंटीरियर में आपको सिर्फ एक स्पीडोमीटर देखने को मिलेगा. इसका पिछला हिस्सा जोरदार लुक वाला है जिसमें हुड से पाइप और पिछले हिस्से को जोड़ा गया है. जीप की इस एसयूवी में बूट स्पेस के नाम पर भी आपको कुछ नहीं मिलेगा क्योंकि ये खास महसद से डिजाइन की गई है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article