ऑटो न्यूज़

शानदार स्टाइल वाली TATA की सबसे सस्ती कार का CNG वेरिएंट लॉन्च को तैयार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 08:08 PM IST

Tata Motors बहुत जल्द भारत में अपनी सबसे सस्ती कार Tiago Hatchback के NRG वेरिएंट का CNG वर्जन लॉन्च करने वाली है. दिखने में ये हैचबैक शानदार है और इसकी कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से कुछ ज्यादा होने वाली है.

Image

टिआगो के स्टैंडर्ड मॉडल से तुलना करें तो एनआरजी वेरिएंट कुछ 30,000 रुपये महंगा आता है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा टिआगो NRG iCNG लॉन्च को तैयार
  • कम कीमत में मिलेगा जोरदार माइलेज
  • शानदार लुक और धांसू ग्राउंड क्लियरेंस

Tata Tiago NRG iCNG: टाटा मोटर्स ने कुछ समय पहले ही मार्केट में अपनी सबसे सस्ती कार टिआगो हैचबैक का सीएनजी वेरिएंट लॉन्च किया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.30 लाख रुपये है. इसके एक्सई वेरिएंट के अलावा एक्सएम और एक्सटी आईसीएनजी की एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 6.60 लाख और 7.05 लाख रुपये है. अब कंपनी भारत में जल्द टाटा टिआगो एनआरजी आईसीएनजी लॉन्च करने को तैयार है जिसके लिए डीलर्स को जानकारी भेज दी गई है. टिआगो के स्टैंडर्ड मॉडल से तुलना करें तो एनआरजी वेरिएंट कुछ 30,000 रुपये महंगा आता है.

कितनी है अनुमानित कीमत

स्टैंडर्ड टिआगो सीएनजी की तर्ज पर टिआगो एनआरजी आईसीएनजी की कीमत भी लगभग इतनी ही ज्यादा होगी. एनआरजी वेरिएंट चढ़े हुए सस्पेंशन और शानदार स्टाइल के अलावा ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस के साथ आता है. टाटा टिआगो एनआरजी पेट्रोल की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.42 लाख रुपये है जो 6.83 लाख रुपये तक जाती है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि टिआगो एनआरजी आईसीएनजी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.70 लाख रुपये के आस-पास होगी.

इंजन में नहीं होगा बदलाव

टाटा टिआगो एनआरजी आईसीएनजी के साथ टिआगो आईसीएनजी वाला इंजन मिलने वाला है. कार के साथ 1.2-लीटर रेवेट्र्रॉन नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा जो सीएनजी तकनीक के साथ आएगा. पेट्रोल मोड पर चलते समय कार का इंजन 84 बीएचपी ताकत और 115 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं सीएनजी वेरिएंट में ये ताकत घटकर 72 बीएचपी और 95 एनएम पीक टॉर्क रह जाती है. ये इंजन सामान्य तौर पर 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है. कार के केबिन और फीचर्स में बदलाव की संभावना भी बहुत कम है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article