दुनिया

प्रिंस लेथुकुथुला: वो राजकुमार जिसकी मौत के बाद लाश पर लगा मिला था कंडोम

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 11:19 PM IST

ज़ुलु के दिवंगत राजा गुडविल ज्वेलिथिनी काभेकुज़ुलु के बेटे प्रिंस लेथुकुथुला ज़ुलु की कोकीन के ओवरडोज से मृत्यु हो गई है, ऐसा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दावा किया गाय है, लेकिन लाश पर कंडोम मिलने से इस हत्या की गुत्थी उलझ कर रह गई है। इस मामले में चार औरतों को गिरफ्तार किया गया है।

Image

ड्रग्स के ओवरडोज के कारण हुई जुलु के प्रिंस की मौत (प्रतीकात्मक फोटो- @pixabay)

अफ्रीकी देश जुलु के प्रिंस की मौत की गुत्थी में पुलिस उलझी हुई दिख रही है। पुलिस का दावा है कि ड्रग्स के ओवरडोज से प्रिंस की मौत हुई है, लेकिन एक और पुलिस अधिकारी ने जो दावा किया है वो जरा चौंकाने वाला है। पुलिस अधिकारी का दावा है कि जब उसने डेडे बॉडी को देखा तो उसपर कंडोम लगा हुआ था।

यह मामला फिलहाल अदालत में है और इसकी सुनवाई जारी है। इस हाई प्रोफाइल मामले में हनीड्यू पुलिस स्टेशन के सार्जेंट जेफरी सिथोल ने अदालत को बताया कि मौत की पुष्टि के बाद उन्होंने शरीर का निरीक्षण किया था, जब उन्हें कंडोम दिखा। सिथोल ने कहा- "मैंने चोटों को देखने के लिए डेडबॉडी के कवर को हटाया था। तब वहां शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे, लेकिन उसके प्राइवेट पार्ट पर कंडोम लगा हुआ था।"

वहीं इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दावा किया गया है कि प्रिंस की मौत ड्रग्स के ओवरडोज से हुई है। इस मामले में पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है। 50 वर्षीय प्रिंस को 6 नवंबर 2020 को जोहान्सबर्ग के नॉर्थवॉल्ड में स्थित एक घर पर उनके सुरक्षा गार्डों ने मृत पाया था।

जिन चार महिलाओं पर प्रिंस की हत्या का आरोप लगाया गया है, उनके बारे में दावा है कि वो एक सिंडिकेट का हिस्सा हैं, जो लोगों को ड्रग्स देकर लूट लेते हैं। उन्होंने कथित तौर पर ज़ुलु के अपार्टमेंट से एक माइक्रोवेव, टेलीविजन सेट और नकदी चुरा ली है। इनके फिंगर प्रिंट भी वहां पाए गए हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article