दुनिया

अंजू के बाद अब दीपिका बनी नजीराः कुवैत जा कबूल लिया इस्लाम, राजस्थान में फैमिली बोली- किया गया है ब्रेन वॉश

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 19, 2023, 09:06 PM IST

मैं दीपिका उर्फ नजीरा...यह कहना चाहती हूं कि मैं अपने घर (ससुराल) में बहुत परेशान थी। मेरे साथ वहां क्या-क्या नहीं होता था। मुझसे जब बर्दाश्त न हुआ तो मैं घर छोड़ने के लिए मजबूर हुई। मैं अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल कर चुकी हूं।

Image

दीपिका 10 जुलाई 2023 को घर से इलाज के बहाने भागी थी। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

नसरुल्लाह के इश्क में पाकिस्तान जाकर धर्म परिवर्तन करने वाली अंजू (अब फातिमा) के बाद इंडिया की एक और लड़की ने ऐसा ही मिलता-जुलता कदम उठाया है। शनिवार (19 अगस्त, 2023) को राजस्थान की रहने वाली दीपिका पाटीदार का वीडियो सामने आया, जो कि कुवैत जाकर अपना धर्म बदल चुकी है। वायरल वीडियो में वह काले बुर्के में नजर आई। इरफान नाम के युवक के चक्कर में पड़ने वाली इस महिला ने क्लिप में बताया कि वह अपनी मर्जी से इस्लाम कबूलने के बाद नजीरा बन चुकी है।

चार मिनट उनसठ सेकेंड्स के वीडियो में दीपिका ने बताया कि टॉर्चर के दौरान पति भी साथ नहीं देता था। नजीरा ने इस दौरान अपने ससुरालियों पर विभिन्न गंभीर आरोप भी मढ़े। कहा कि उसे परेशान किया जाता था।

हालांकि, वह 10 साल तक अपने बच्चों की खातिर सबकुछ झेलती रही। ऐसा बताया गया कि मूल रूप से डूंगरपुर की रहने वाली दीपिका इरफान हैदर के साथ कुवैत गई। वैसे, वह 10 जुलाई 2023 को घर से इलाज के बहाने निकली थी और उसके बाद भाग गई थी।

औरत ने गायब होने के एक दिन बाद पति तो जानकारी दी थी कि वह चली गई है, जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। शनिवार को वायरल वीडियो के बाद उसकी फैमिली ने "लव जिहाद" का शिकार होने कीआशंका जताई। साथ ही दावा किया कि दो बच्चों की मां दीपिका को बरगलाया गया है। उसका ब्रेनवॉश किया गया है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article