अध्यात्म

Shani Rashi Parivartan 2025 Date: 30 साल बाद शनि मीन राशि में कर रहे हैं प्रवेश, जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत

Shani Rashi Parivartan 2025 Date: साल 2025 में शनि पूरे 30 साल बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शनि के गोचर शुरू करते ही चार राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Shani Rashi Parivartan 2025 Date

Shani Rashi Parivartan 2025 Date: न्याय देवता शनि देव 29 मार्च 2025 में कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इस राशि में शनि के प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हो जाएगी। जो भी काम उनके लंबे समय से अटके हुए थे वो पूरे होंगे। अचानक से धन की प्राप्ति के योग भी बनेंगे। जानिए ये कौन सी राशियां हैं जिनके लिए शनि का राशि परिवर्तन लकी साबित होने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शनि का राशि परिवर्तन लकी साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया हो जाएगी। जो भी काम आपके लंबे समय से रूके हुए थे वो पूरे होंगे। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। इनकम में बढ़ोतरी के आसार रहेंगे। कुल मिलाकर समय आपके लिए सुखद रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए भी शनि का राशि परिवर्तन लकी साबित होगा। आपक हर काम में सफलता मिलेगी। शनि की कृपा से आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी। कई नई जगह निवेश करेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए भी शनि का गोचर शुभ रहेगा। आपको सैलरी में बढ़ोतरी होगी। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। जिस काम में हाथ डालेंगे मुनाफा पाएंगे।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए भी शनि का मीन राशि में गोचर सकारात्मक दिखाई दे रहा है। आपके सारे काम बनने लगेंगे। आपको हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। अटका हुए पैसा प्राप्त हो सकता है।

राशि अनुसार वार्षिक राशिफल 2025

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article