दुनिया

मारा गया ISIS सरगना अबू हसन अल-हाशिमी अल-कुरैशी, नए नेता का भी एलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2022, 11:29 PM IST

आईएसआईएस का सरगना अबू हसन अल-हाशिमी अल-कुरैशी की मौत हो गई है। उसकी जगह पर इस्लामिक स्टेट के नए नेता का भी एलान हो गया है।

बेरुत: इस्लामिक स्टेट समूह का नेता अबू अल-हासन अल-हाशिमी अल-कुरैशी हाल में लड़ाई में मारा गया। यह जानकारी समूह के प्रवक्ता ने बुधवार को जारी एक ऑडियो में दी।अल-कुरैशी के बारे में कम ही जानकारी है जिसने फरवरी में उत्तर पश्चिम सीरिया में अमेरिका के एक हमले में अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी की मौत के बाद समूह का कामकाज संभाला था।

अल-कुरैशी इस साल मारा जाने वाला इस समूह का दूसरा नेता है और यह इस समूह के लिए बड़ा झटका है। किसी ने उसकी मौत की जिम्मेदारी नहीं ली है।आईएस प्रवक्ता अबू उमर अल-मुजाहिर ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब आईएस सीरिया तथा इराक के हिस्सों में घातक हमलों को अंजाम देने की फिराक में है।

अल-मुजाहिर ने कहा कि अबू अल-हुसैन अल-हुसैनी अल-कुरैशी को समूह का नया नेता बनाया गया है।आईएस संस्थापक अबू बक्र अल-बगदादी अक्टूबर 2019 में उत्तर पश्चिम में एक हमले में मारा गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article