Viral Video: भारत में जहां बिना टिकट यात्रा करने वालों पर सख्त नजर रखी जाती है और TTE जगह-जगह चेकिंग करते दिखते हैं। वहीं, पड़ोसी देश चीन का रेलवे सिस्टम कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहा है। सोशल मीडिया पर एक भारतीय ट्रैवलर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने चीन की अत्याधुनिक बुलेट ट्रेन (Bullet Train) के अंदर का नजारा और उसके काम करने का तरीका दिखाया है। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
बुलेट ट्रेन की खासियत
ट्रेन की सीट्स को यात्री अपनी सुविधा के अनुसार घुमाकर आमने-सामने कर सकते हैं, ताकि वे अपने ग्रुप या परिवार से आसानी से बात कर सकें। कोच के पास ही प्योर RO वाटर डिस्पेंसर, वॉश बेसिन, LED इंफो स्क्रीन और क्लीन टॉयलेट्स बने हुए हैं। इसके अलावा पूरे कोच में प्रॉपर लाइटिंग, लगेज रैक और सिक्योरिटी के लिए कैमरे लगे हैं। वहीं, यात्रा के किराए पर बात करते हुए ब्लॉगर बताता है कि उसने लगभग 130 से 140 किलोमीटर के सफर के लिए 75 युआन (भारतीय मुद्रा में करीब ₹1,000 से ₹1,100) का भुगतान किया। भारत की नॉर्मल ट्रेनों (जनरल/स्लीपर) की तुलना में यह किराया थोड़ा अधिक लग सकता है, लेकिन हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन का यह सफर बेहद आरामदायक होता है और समय की भारी बचत करता है।
