वायरल न्यूज़

देसी जुगाड़ का कमाल...प्लास्टिक की कुर्सियों से बनाई अनोखी ई-बाइक, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वारयल हो रहा है, जिसमें जुगाड़ का इस्तेमाल करके प्लास्टिक की छह लाल कुर्सियों को एक लंबे लोहे के फ्रेम पर जोड़कर एक 6-सीटर इलेक्ट्रिक बाइक बनाई गई है। इस जुगाड़ को देखकर लोग दंग रह गए।

Image

गजब का देसी जुगाड़ (तस्वीर साभार- @villagevaathi)

Viral Video: भारतीयों के 'देसी जुगाड़' (Jugaad Video) का कोई जवाब नहीं है। जब बात रचनात्मकता और सीमित संसाधनों में कुछ नया बनाने की हो, तो हमारे युवा किसी से पीछे नहीं रहते। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे। आमतौर पर प्लास्टिक की कुर्सियों का इस्तेमाल घर, दफ्तर या शादी-समारोहों में बैठने के लिए किया जाता है। लेकिन इंटरनेट पर सामने आए इस वीडियो में कुछ युवाओं ने इन कुर्सियों का इस्तेमाल 6-सीटर इलेक्ट्रिक बाइक बनाने के लिए किया है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लंबे नीले-सफेद फ्रेम पर छह लाल रंग की प्लास्टिक कुर्सियां लाइन से फिट की गई हैं। आगे बाइक का हैंडल, लाइट और हॉर्न लगा है, जबकि नीचे मोटर और बैटरी सेट की गई है। इस बाइक की सबसे खास बात यह है कि इस पर एक साथ 6 लोग बेहद आराम से बैठकर सफर कर सकते हैं। वीडियो में सभी दोस्त कुर्सियों पर बैठकर सड़क पर फर्राटा भरते और मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। देखें आप भी मजेदार वीडियो...

    अनोखा देसी जुगाड़

    इस जुगाड़ वीडियो को देखकर आप भी एक पल के लिए जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में अनोखा जुगाड़ है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार जुगाड़ वीडियो को villagevaathi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक नौ लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर जमकर लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं। इतना ही नहीं लोग इस देसी आविष्कार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article