Selfie With Cheetah Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो(Viral Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) काफी हैरान करने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक साथ जिस अंदाज में चीते के साथ सेल्फी ले रहा था, उसे देखकर यही कहेंगे क्या जिगरा है? हालांकि, कुछ लोग इस वीडियो को देखकर हैरान भी हैं और इसे काफी खतरनाक भी बता रहे हैं।
आमतौर पर लोग खतरनाक जानवरों से दूरी बनाकर रखते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें जानवरों के साथ मस्ती करना अच्छा लगता है। इतना ही नहीं कुछ लोग तो अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक शख्स ने जिस अंदाज में चीते के साथ सेल्फी ली उसे देखकर एक पल के लिए आप जरूर दंग रह जाएंगे। वीडियो (Shocking Video) में आप देख सकते हैं कुछ लोग जंगल सफारी का आनंद ले रहे हैं। वहीं, सामने से एक चीता आ रहा होता है। शख्स उसकी तस्वीर लेने लगता है। लेकिन, अगले ही पल चीता गाड़ी के ऊपर आकर खड़ा हो जाता है। इसके बाद शख्स उसके पास जाकर सेल्फी लेने लगता है। देखें वीडियो...
सेल्फी मैंने ले ली...
हो सकता हो आप में से कुछ लोगों को वीडियो मजेदार लग रहा हो, जबकि कुछ लोग हैरान हो रहे हों। वहीं, कुछ लोग तो वीडियो पर मजकर मजे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि भाई जिंदा बचा या निकल गया। कुछ लोगों का कहना है कि इस कहते हैं जिगरा। जबकि, कुछ यूजर्स कह रहे हैं भाई ने तो मौज करा दी। ट्विटर पर इस वीडियो को 'IFS Clement Ben' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 82 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, तीन हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, तीन सौ से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
