वायरल न्यूज़

बंदरों के झुंड से भिड़ गया शख्स, बेटी को बचाने के लिए उठाया ऐसा कदम देखकर दंग रह जाएंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 11:23 AM IST

Monkey Attack Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई रह दंग गया। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स बंदरों के झुंड से भिड़ गया।

Image

बंदरों से भिड़ गया शख्स

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदरों का आतंक
  • बच्ची को बचाने के लिए बंदरों से भिड़ गया शख्स
  • चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Monkey Attack Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ मामले तो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने को मन करता है। जबकि, कुछ को देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक शख्स बंदरों के झुंड से भिड़ गया। बताया जा रहा है कि बंदरों ने इस तरह बवाल काटा कि देखकर सब हैरान रह गए।

रिपोर्ट के अनुसार, यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के हाथरस का बताया जा रहा है। जहां काफी संख्या में बंदर बेकाबू हो गए और एक बच्ची पर हमला बोल दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह बंदरों का झुंड उत्पात मचा रहा है। बेटी की आवाज सुनकर शख्स दौड़ते हुए बाहर आया और बंदरों से भिड़ गया। शख्स किसी तरह बेटी को बचाकर घर भेजता है और बंदर से खुद दो-दो हाथ करने लगता है। शख्स बंदरों पर पथराव भी करता है और उनके पीछे भी दौड़ता है। अंजाम क्या होता है आप खुद वीडियो में देख लें...

चौंकाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आपके दिमाग की बत्ती भी गुल हो गई होगी। सोच रहे होंगे कि आखिर ये क्या माजरा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। अब तक हजारों लोग इस चौंकाने वाले वीडियो को देख चुके हैं। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो देखता ही रह गया। कई लोगों को तो यकीन तक करना मुश्किल हो रहा था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article