प्रयागराज

शादी होने वाली है इससे मेरी, मत छेड़ो...गिड़गिड़ाता रहा मंगेतर और अश्लील हरकत करते रहे मनचले

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 24, 2022, 05:00 PM IST

वायरल हो रहे वीडियो में, कई युवकों को लड़की को बेशर्मी से गाली देते हुए देखा जा सकता है, जबकि उसका मंगेतर उनके पैरों पर गिर कर बख्शने की गुहार लगाता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
  • तीनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा
  • आरोपियों ने ही छेड़छाड़ का बनाया था वीडियो

यूपी के प्रयागराज में एक बहुत ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक लड़की को दबंग मनचले उसके मंगेतर के सामने ही छेड़ने लगे। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

घटना शुक्रवार की घटी है। वायरल हो रहे वीडियो में, कई युवकों को एक लड़की को बेशर्मी से गाली देते हुए देखा जा सकता है, जबकि उसका मंगेतर आरोपियों के पैरों पर गिरा दिख रहा है। वो उनसे उसे बख्शने की गुहार लगा रहा है। घटना प्रयागराज जिले के मौइमा इलाके की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगेतर अपनी होने वाली पत्नी से मिलने के लिए आया था। वो दोनों जब एक जगह बैठे थे, तभी मनचलों ने उनके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगे। मंगेतर उन लोगों के सामने गिड़गिड़ाता रहा कि वो उन्हें छोड़ दें, लेकिन मनचलों का दिल नहीं पसीजा और वो लोग छोड़छोड़ करते रहे। इस घटना का आरोपियों ने ही वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और कानून की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने कहा- "वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए, घटना में शामिल तीन संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। मौइमा पुलिस स्टेशन में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक ट्विटर यूजर ने प्रयागराज एसएसपी को वीडियो ट्वीट करते हुए घटना की शिकायत की थी। उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक, मौइमा के सिसई सिपाह इलाके में एक युवती और उसकी मंगेतर नदी के किनारे बैठकर बात कर रहे थे। तीन युवकों ने आकर युवती व उसके मंगेतर के साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने लड़की के साथ गलत हरकत करना शुरू कर दिया और वीडियो भी बना लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!