वायरल न्यूज़

बहादुर बनकर भैंसा पकड़ने पहुंचा शख्स, एक टक्कर ने नानी याद दिला दी, देखिए गजब का VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 11, 2024, 12:04 PM IST

Viral Funny Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि शख्स पहले बहादुर बनकर भैंसे को पकड़ने पहुंचता है, मगर तभी बेचारे को ऐसी टक्कर पड़ी कि नानी की याद आ गई। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

भैंसे को पकड़ने आए शख्स की हालत देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। (Photo/Instagram)

Viral Funny Video: सोशल मीडिया भी इंटरनेट पर गजब का प्लेटफॉर्म है। यहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर कभी-कभी ऐसे नजारे वायरल होते हैं कि देखकर हंसी रोकना भी मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जो खुद को ज्यादा ही बहादुर समझने की गलती कर बैठा है। शख्स अकेले ही बेकाबू हो चुके भैंसे को पकड़ने लकड़ी के गोदाम में घुस गया। मगर अगले कुछ सेकंड में भैंसे ने बेचारे का ऐसा हाल किया तुरंत नानी की याद आ गई। कुछ देर पहले तक बहादुर बन रहा शख्स अब जोर-जोर से चिल्लाते हुए खुद को ही बचाने के लिए कहता है।

मिनट से पहले निकल गई बहादुरी

वायरल हो रहे मजेदार वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि भैंसा भागकर लकड़ी के गोदाम में घुस गया। भैंसे के गोदाम में आते ही वहां मौजूद लोग तुरंत भाग गए और गोदाम का शटर बंद कर दिया। फ्रेम में अब जो कुछ नजर आता है सबसे ज्यादा मजेदार होने वाला है। इसमें देखेंगे कि भैंसा गोदाम में खड़ा है कि तभी एक शख्स हाथ में रस्सी लेकर भैंसे को पकड़ने पहुंच गया। शख्स के अंदर पहुंचते ही शटर दोबारा बंद कर दिया। फ्रेम में आगे देखेंगे कि शख्स जैसे ही भैंसे के करीब पहुंचा और वो ज्यादा आक्रामक हो गया।

इंस्टाग्राम पर देखिए मजेदार वीडियो

भैंसे ने मारी जोरदार टक्कर

भैंसे ने तुरंत पूरी रफ्तार में शख्स को ऐसी टक्कर मारी की बेचारा उछलकर दूर जाकर गिर गया। इधर भैंसे का ऐसा रूप देखकर शख्स की हालत खराब हो गई। बेचारा चीखने-चिल्लाने लगा। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर दोबारा शटर खोला गया और शख्स तुरंत दुम दबाकर भाग गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा मजेदार लगता है। मालूम कि मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है, इसे इंस्टाग्राम पर theghostcamera नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article