वायरल न्यूज़

Video: काला चश्मा और मास्क लगाकर आई महिला ने जैसे चुराया 10 लाख का हार, देखकर शातिर चोर भी सन्न रह जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 29, 2022, 01:51 PM IST

Gorakhpur Necklace Theft Video: आप देख सकते हैं कि महिला सोने का हार देखते रहती है और इसी दौरान एक हार को अपने साड़ियों में छिपा लेती है। महिला इतने शातिर तरीके से हार चुराती है कि उस पर किसी को शक भी नहीं होता है। वह बेहद ही शातिर तरीके से सोने का हार लेकर वहां से गायब हो जाती है।

Image

चोरी का वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने चुराया 10 लाख का हार
  • दुकानदार के सामने से उड़ाया हार
  • सासीटीवी फुटेज में सामने आया मामला

Gorakhpur Necklace Theft Video: गोरखपुर के गोलघर में एक ज्वेलरी शॉप पर काला चश्मा और मास्क पहनकर आई एक महिला ने जिस तरह ज्वेलरी शॉप से हार चोरी किया, उसे देखकर लोग सन्न रह गए हैं। महिला हाईप्रोफाइल कस्टमर बनकर आई थी और किसी शातिर चोर की तरह 10 लाख का सोने का हार पार कर दिया। पूरी वारदात कैंट इलाके के बलदेव प्लाजा स्थित बेचू लाल सर्राफ प्राइवेट लिमिटेड के शोरूम पर हुई। अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महिला ने पार किया 10 लाख का हार

वीडियो 17 नवंबर का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ज्वेलरी शॉप पर कई सारे लोग मौजूद हैं। इसमें एक महिला भी है, जिसने आंखों पर काला चश्मा और मुंह पर मास्क पहना हुआ है। महिला देखने में काफी अमीर लग रही है। आप देख सकते हैं कि महिला सोने का हार देखते रहती है और इसी दौरान एक हार को अपने साड़ियों में छिपा लेती है। महिला इतने शातिर तरीके से हार चुराती है कि उस पर किसी को शक भी नहीं होता है। वह बेहद ही शातिर तरीके से सोने का हार लेकर वहां से गायब हो जाती है। देखें शॉकिंग वीडियो-

हैरानी की बात यह है कि महिला ने दुकानदार की आंखों के सामने से सोने का हार पार कर दिया। पूरी घटना के बाद जब दुकान ने मालिक ने ज्वेलरी सेट चेक किया तो उसे एक सेट कम मिला। इसके बाद शोरूम में हड़कंप मच गया। मालिक को पहले अपने कर्मचारियों पर ही शक था। हालांकि, जब सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो महिला की चोरी सामने आई। इसके बाद शोरूम में मौजूद लोग सदमे में आ गए। शॉप के मालिक ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article