नोएडा

Noida Dog Attack: नोएडा में फिर डॉग अटैक, लिफ्ट में कर दिया दो बच्चियों पर हमला, वायरल हुआ वीडियो

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2022, 08:13 PM IST

Noida Viral Video News: नोएडा में फिर से एक सोसाइटी की लिफ्ट में डॉग अटैक का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। दो बच्चियों के ऊपर पालतू कुत्ते का हमला साफ तौर पर देखा जा रहा है। डॉग लिए महिला घटना के बाद सीधे अपने फ्लैट में चली जाती है। इस घटना के बाद सोसाइटी में विवाद की स्थिती बनी हुई है।

Image

नोएडा में सोसाइटी की लिफ्ट में दो बच्चियों के ऊपर डॉग अटैक

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा के सेक्टर–168 की एक सोसाइटी का है मामला
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
  • डर के मारे निकली बच्चियों की चीख, बाल-बाल बचीं बच्चियां

Noida News: नोएडा के सेक्टर-168 स्थित सोसाइटी से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पालतू कुत्ता जो बच्चियों को काटने की जुगत में हमला करते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस मुद्दे को लेकर सोसाइटी के दो पक्षों में आपसी विवाद की भी स्थिती बन गई है। हालांकि, इस घटना से बच्चियों को फिलहाल किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। कुत्तों के आतंक के मुद्दे से सोसाइटी में हड़कंप मच गया है।

गौरतलब है कि सोसाइटी में अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन ने कुत्तों को लेकर नियम भी बनाए हुए हैं। हालांकि कई लोग इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। सोसाइटी के एओए अध्यक्ष दीपेंद्र चौधरी ने बताया है कि लिफ्ट में कुत्ता बच्चियों को काटने के लिए दौड़ा। गनीमत रही कि उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ।

डर के लिफ्ट से बाहर हो गईं बच्चियां

बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि लिफ्ट में दो बच्चियां मौजूद हैं। कुछ देर बाद लिफ्ट में एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट में प्रवेश करती है। जैसे ही महिला और कुत्ता लिफ्ट में प्रवेश करते हैं वैसे ही कुत्ता बच्चियों पर हमला शुरू कर देता है। इसके बाद कुत्ते से दोनों बच्चियां बुरी तरह डर जाती हैं। दोनों बच्चियां डर के लिफ्ट से बाहर भाग जाती हैं।

नोएडा से लगातार आ रहे डॉग अटैक के मामले

जानकारी के लिए बता दें कि कुत्तों के आतंक का मामला नया नहीं है। ग्रेटर नोएडा में कुछ दिन पहले ही एक महिला अपने 7 साल के मासूम बच्चे को कॉलोनी के गेट के बाहर से लेने गई हुई थी। महिला बच्चे को लेकर जैसे ही सोसाइटी की लिफ्ट में आई, वैसे ही एक पालतू कुत्ते ने बच्चे के हाथ पर भौंकते हुए हमला कर दिया। इस घटना का भी वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। बता दें कि इसी तरह एक महीने पहले नोएडा की एक सोसाइटी में कुत्तों ने एक साल के मासूम बच्चे अरविंद पर हमला बोल दिया था। कुत्तों ने बच्चे का पेट बुरी तरह फाड़ दिया था। जिससे उसकी आंतें तक बाहर आ गईं थीं। बता दें कि इस विभत्स हादसे के बाद बच्चे को बचाया नहीं जा सका था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article