गुरुग्राम

Gurugram: ज्वैलरी शॉप पहुंचीं शातिर महिलाओं ने मिनटों में पार कर दी 12 लाख की ज्वैलरी, ऐसे खुला राज

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2022, 07:11 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम के सदर बाजार में शातिर महिलाओं ने एक ज्वेलरी शॉप से करीब 12 लाख रुपये कीमत के गहने चोरी कर लिए। ज्‍वेलर्स को इस चोरी की भनक तब लगी, जब गहनों का वजन किया गया। दोनों महिलाएं सीसीटीवी फुटेज में चोरी करती नजर आ रही है। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं की तलाश कर रही।

Image

शातिर महिलाओं ने ज्वेलरी शॉप से किए गहने चोरी

KEY HIGHLIGHTS
  • गहने खरीदने का बहाना बनाकर ज्वेलरी शॉप में आई थी आरोपी महिलाएं
  • सेल्समैन और मैनेजर को अपनी बातों में उलझाकर किए टॉप्स चोरी
  • सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की पूरी घटना, पुलिस कर रही जांच

Gurugram: गुरुग्राम के सदर बाजार में एक ज्वेलरी शॉप से एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। इस बार एक शातिर महिला एक ज्वेलर्स को झांसे में लेकर करीब 12 लाख रुपये कीमत के गहने पार कर गई। ज्‍वेलर्स को इस चोरी की भनक तब लगी, जब महिलाओं के जाने के बाद गहनों का वजन किया गया। इस दौरान गहनों का वजन कम मिलने पर सीसीटीवी कैमरे की जांच हुई। जिसमें शातिर महिलाएं गहनों की चोरी करते नजर आई। इसके बाद ज्वेलर्स ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं को पहचानने की कोशिश कर रही है।

इस मामले में अशोक विहार के रहने वाले संजीव पोद्दार की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। संजीव ने पुलिस को बताया कि सदर बाजार में स्थित श्री राम ज्वेलर्स के शोरूम पर वे मैनेजर हैं। रविवार को उनके शोरूम पर दो महिलाएं आई थी। दोनों ने उन्‍हें सोने के झुमके दिखाने को कहा। इसके बाद शोरूम में मौजूद सेल्समैन पंकज आहूजा दोनों महिलाओं को सोने के टॉप्स दिखाने लगे। संजीव ने बताया कि दोनों महिलाएं गहने देखने के दौरान लगातार उससे और सेल्समैन से बातचीत कर रही थी। उनमें से एक महिला ने अपना नाम बबली बताते हुए कहा था कि वह शीतला माता मंदिर के पास रहती है।

बातों में उलझाकर गायब कर दिए 200 ग्राम सोने के टॉप्स

संजीव ने बताया कि गहने देखने के दौरान महिलाएं पसंद न आने का बहाना बनाकर अलग-अलग डिजाइन के टॉप्स मंगाने लगी। करीब आधे घंटे तक दोनों महिलाएं गहने देखती रही और इस दौरान सेल्समैन और उसे अपनी बातों में उलझाए रखा। फिर एकाएक टॉप्स पसंद न आने की बात कहकर दोनों वहां से बिना खरीदारी किए ही वापस चली गई। उनके जाने के बाद जब सभी टॉप्स को डिब्बे में रखकर उनका वजन चेक किया गया तो 200 ग्राम सोने के टॉप्स कम मिले। इनकी कीमत करीब 12 लाख रुपये है। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तो दोनों महिलाएं गहने देखने के दौरान टॉप्स को अपने कपड़ों में छिपाती नजर आ गई। चोरी का यह पूरा घटनाक्रम यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। अब पुलिस इन शातिर महिलाओं को पहचान कर पकड़ने की कोशिश कर रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article