यात्रा

घूम आओ दुनिया के टॉप 10 खुशहाल देश, जानें क्या भारत के लोग वाकई खुश हैं?

World Happiness Index: फिनलैंड, डेनमार्क और आइसलैंड दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में टॉप पर शामिल हैं। भारत शीर्ष 10 में स्थान सुरक्षित कर पाया है या नहीं ये इस लेख के माध्यम से आप जान सकते हैं। सामाजिक समर्थन और भावनात्मक कल्याण पर ध्यान देना इस लिस्ट में शामिल होने के लिए अहम पहलू है।

Image

World Happiness Index

world’s 10 most happiest countries: खुशी की तलाश एक ऐसी चीज है जिसे दुनिया में हर शख्स करता है। हर कोई अपने जीवन में शांति, संतुलन और पूर्णता पाने के प्रयास में लगा रहता है। हालांकि, इसे प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह मानव जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा होता है। यह जानना कि किसी देश के निवासी कितने खुश हैं, उनके सामान्य जीवन स्तर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी बतलाती है।

ताजा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, फिनलैंड दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में टॉप पर काबिज है। इसके बाद डेनमार्क, आइसलैंड, स्वीडन और इज़राइल का नंबर आता है। गौर करने वाली बात ये है कि शीर्ष रैंकिंग वाले अधिकांश देश यूरोपीय हैं। मजबूत सामाजिक व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य, वर्कलाइफ बैलेंस ये कारक उनकी खुशी के उच्च स्तर में योगदान देते हैं।

खबरों के अनुसार भारत शीर्ष 10 सबसे खुशहाल देशों में अपना स्थान नहीं बना पाया है। हैप्पीनेस स्कोर- फ़िनलैंड: 7.741, डेनमार्क: 7.583, आइसलैंड: 7.525, स्वीडन: 7.344, इज़राइल: 7.341, नीदरलैंड: 7.341, नॉर्वे: 7.302, लक्ज़मबर्ग: 7.122, स्विट्ज़रलैंड: 7.060, ऑस्ट्रेलिया: 7.057।

बता दें कि भावनात्मक कल्याण, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक सहायता प्रणालियों पर ध्यान केंद्रित करने से इस बात की काफी ज्यादा उम्मीद है कि भारतीय नागरिकों की खुशी में सुधार और अधिक संतुष्ट समाज को बढ़ावा मिलेगा। इस रोडमैप पर चलकर जिसपर ज्यादा यूरोपीय देश चलते हैं भारत में भी सुधार हो सकता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article